फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के लिए क्या जान्हवी को मिली सान्या और वरुण से ज्यादा फीस? जानिए यहां

फिल्म के ट्रेलर में एक बार फिर से वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग का कमाल की दिख रही है। यह फिल्म 2 अक्तूबर को दशहरा वाले दिन रिलीज होने वाली है।

By Moumita Bhattacharya

Sep 25, 2025 17:59 IST

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। फिल्म के ट्रेलर में एक बार फिर से वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग का कमाल की दिख रही है। यह फिल्म 2 अक्तूबर को दशहरा वाले दिन रिलीज होने वाली है।

फिल्म में वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी नजर आने वाले हैं। क्या आप जानते हैं, इस फिल्म में किस कलाकार ने कितनी फीस वसूली है?

चलिए हम आपको बताते हैं -

वरुण धवन

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' के लिए वरुण धवन को सबसे ज्यादा फीस दी गयी है। वह इस फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। बताया जाता है कि फिल्म के मेकर्स ने उन्हें इस फिल्म के लिए 15 करोड़ की फीस दी है।

जान्हवी कपूर

फिल्म में जान्हवी कपूर, वरुण धवन के अपोजिट नजर आने वाली है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म के लिए जान्हवी कपूर को 5 करोड़ रुपए की मोटी रकम दी गयी है। बता दें, हाल ही में जान्हवी कपूर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'परम सुन्दरी' में भी नजर आ चुकी हैं।

सान्या मल्होत्रा

इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म के लिए सान्या ने 1 करोड़ रुपए चार्ज किया है।

मनीष पॉल और अक्षय ओबेरॉय

फेमस होस्ट, एक्टर और कॉमेडियन मनीष पॉल भी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फिल्म के लिए उन्हें लगभग 70 लाख रुपए की फीस दी गयी है। बताया जाता है कि अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने भी इस फिल्म में काम करने के लिए 70 लाख रुपए ही चार्ज किया है।

रोहित सर्राफ

बताया जाता है कि फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' में काम करने के लिए रोहित सर्राफ ने 1 करोड़ रुपए चार्ज किया है। इस फिल्म में रोहित जान्हवी कपूर, वरुण धवन, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल के साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं।

Prev Article
रैपर बादशाह ने शेयर की आंखों पर पट्टी और सूजन के साथ तस्वीर, फैंस परेशान
Next Article
धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, देओल परिवार कर रहा है 90वां जन्मदिन मनाने की तैयारी! कैसे? जानिए यहां

Articles you may like: