ब्लू लाइन मेट्रो में फिर से परेशानी, दक्षिणेश्वर-दमदम स्टेशनों के बीच देर से चल सकती है मेट्रो, क्यों?

सोमवार को क्यों यात्रियों को मेट्रो सेवाओं में झेलनी पड़ेगी परेशानी? इस बारे में मेट्रो रेल प्रबंधन ने क्या कहा?

By Tuhina Mandal, Posted By : Moumita Bhattacharya

Nov 18, 2025 10:10 IST

सप्ताह के एक और व्यस्त दिन (मंगलवार) को फिर से ब्लू लाइन मेट्रो (नॉर्थ-साउथ कॉरिडोर) में फिर से परेशानी। दक्षिणेश्वर से दमदम स्टेशन के बीच देर से सकती है मेट्रो सेवाएं। बता दें, पिछले कुछ दिनों से लगातार मेट्रो सेवाओं में यात्रियों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कभी मेट्रो का बीच रास्ते में रुक जाना और कभी देर से मेट्रो के मिलने की वजह से ऑफिस जाना और ऑफिस से वापस घर लौटते समय नित्य यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पर सोमवार को क्यों यात्रियों को मेट्रो सेवाओं में झेलनी पड़ेगी परेशानी? इस बारे में मेट्रो रेल प्रबंधन ने क्या कहा?

फिर से होगी मेट्रो सेवाओं में समस्या?

इस बारे में मेट्रो रेल प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि सिग्नलिंग की समस्या की वजह से ही यह परेशानी हो सकती है। मेट्रो रेल प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार रात को पेट्रोलिंग (गश्ती) के समय वराहनगर और नोआपाड़ा मेट्रो के बीच कई प्वाएंट पर सिग्नलिंग केबल के कटे होने की जानकारी मिली है।

सिग्नलिंग सिस्टम को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिशें की जा रही है। नई केबल लगायी जा रही है। जब तक यह सिग्नलिंग सिस्टम ठीक नहीं हो जाती है, तब तक मैनुअली सिग्नल का ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इस वजह से ही दक्षिणेश्वर और दमदम स्टेशन के बीच मेट्रो सेवाएं देर से उपलब्ध हो रही हैं।

गौरलतब है कि पिछले कुछ दिनों से ब्लू लाइन मेट्रो में कई समस्याएं एक के बाद एक खड़ी होती जा रही हैं। रविवार को निर्धारित समय के काफी देर बाद तक मेट्रो सेवाएं सम्पूर्ण लाइन पर शुरू नहीं हो सकी थी। सिर्फ मैदान से दक्षिणेश्वर तक ही मेट्रो सेवाएं मिल रही थी। पूर्व निर्धारित रख-रखाव के काम में अतिरिक्त समय लगने की वजह से पावर ब्लॉक किया गया था। बताया जाता है कि उस दिन सुबह 10.8 बजे से मेट्रो सेवाएं फिर से सामान्य हो सकी थी।

पिछली शनिवार को भी कुछ समय के लिए मेट्रो सेवाएं बंद पड़ गयी थी। सिग्नलिंग सिस्टम के रख-रखाव व मरम्मत से संबंधित कार्यों की वजह से दक्षिणेश्वर से वराहनगर के बीच मेट्रो सेवाएं कुछ समय के लिए उपलब्ध नहीं थी। बताया जाता है कि सुबह 10.20 बजे के बाद से दोबारा मेट्रो सेवाएं सामान्य हुई थी।

Prev Article
विकास भवन के सामने SLST के नए अभ्यर्थियों का आंदोलन, पुलिस ने जबरदस्ती खींचकर हटाया
Next Article
अस्पतालों के दलाल समूह के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 2 गिरफ्तार

Articles you may like: