अलविदा! पंचतत्व में विलिन हुए धर्मेंद्र, बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सेलेब्स ने दी श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया के माध्यम से भी धर्मेंद्र को बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार्स ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

By Moumita Bhattacharya

Nov 24, 2025 17:45 IST

89 वर्ष की आयु में बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र का निधन हो गया है। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के लिए उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी, बेटी ईशा द्योल, करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह समेत तमाम सेलिब्रिटिज पहुंचे। वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी धर्मेंद्र को बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार्स के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

आइए एक नजर डाल लेते हैं कि धर्मेंद्र की याद में किसने क्या कहा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - धर्मेंद्र जी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का समापन है। वह एक शानदार एक्टर और व्यक्तित्व के धनी थे। वह अपनी सादगी के लिए भी चाहनेवालों के बीच काफी लोकप्रिय थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (पश्चिम बंगाल) - धर्मेंद्र जी के निधन से शोकाहत हूं। उनका भारतीय सिनेमा में योगदान नयी पीढ़ी को प्रोत्साहित करती रहेगी। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, फैंस और सभी चाहने वालों के साथ है। हेमा मालिनी, उनकी बेटियां अब उनकी विरासत को आगे लेकर जाएंगी।

काजोल - OG अच्छा इंसान चला और दुनिया गरीब हो गई है..ऐसा लग रहा है कि हम सिर्फ अच्छे लोगों को खो रहे हैं। दिल से दयालु और हमेशा प्यारे। RIP धरमजी.. हमेशा प्यार के साथ।

करण जौहर - एक युग का समापन...एक मेगा स्टार...मेनस्ट्रीम सिनेमा का हीरो...बेहद हैंडसम...भारतीय सिनेमा का लिजेंड। लेकिन सबसे पहले एक शानदार व्यक्ति। आपके जाने से इंडस्ट्री में जो खालीपन आया है उसे कोई नहीं भर सकता है। धरमजी...हम आपसे बहुत प्यार करते हैं। स्वर्ग में आज रौनक है...आपके साथ काम करना मेरे लिए हमेशा बहुत बड़ी बात रहेगी...अभी न जाओ छोड़के...के दिल अभी भरा नहीं...!

Read Also| एक बार फिर से बड़े पर्दे देखें 'वीरु' - बसंती की केमिस्ट्री : रिलीज होने वाली है धर्मेंद्र की फिल्म 'शोले', कब?

सुष्मिता सेन - एक लिजेंड, लेकिन उससे भी शानदार इंसान!! वह लोगों के जीवन को एक आर्शिवाद जैसा छूते थे। उनकी मुस्कुराहट, गले लगाना...बहुत कम लोग होते हैं जो दुनिया में इतनी खूबसूरती के साथ जीते हैं जितनी दुनिया होती है। आई लव यू सर।

रश्मिका मंधना - एक लिजेंड हमें छोड़ कर चला गया।

अल्लु अर्जुन - धर्मेंद्र जी के निधन की खबर से बेहद दुःखी हूं। उन्होंने लाखों लोगों के दिलों को छुआ था। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों व फैंस के साथ है।

जूनियर NTR - धर्मेंद्र जी के निधन से शोकाहत हूं। एक युग जिसकी वह परिभाषा थे, के खालीपन को भरा नहीं जा सकता है। उन्होंने भारतीय सिनेमा में जो गर्मजोशी भरी, वह हमेशा हमारे साथ रहेगी।

विराट कोहली - आज हमने भारतीय सिनेमा का एक लिजेंड खो दिया जिन्होंने अपनी कला और अपने चार्म से लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। एक आदर्श आइकॉन जो दूसरों को प्रोत्साहित करता है...इस मुश्किल समय में उनके परिवार को शक्ति मिले।

बता दें, धर्मेंद्र के अंतिम दर्शन के लिए विले पार्ले श्मशान भूमि में शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा, सायरा बानू, सलीम खान, जाएद खान, अनिल कपूर, संजय दत्त, अक्षय कुमार, आमिर खान के साथ ही उनका पूरा परिवार, हेमा मालिनी, ईशा द्योल, सनी द्योल, बॉबी द्योल आदि पहुंचे थे।

Prev Article
अगले महीने रिलीज होने वाली है धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म, पोस्टर हुआ जारी
Next Article
‘एक युग का अंत...’, धर्मेंद्र के निधन पर मोदी और ममता का शोक संदेश

Articles you may like: