‘एक युग का अंत...’, धर्मेंद्र के निधन पर मोदी और ममता का शोक संदेश

अभिनेता के निधन से शोकाकुल पूरा देश। बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के निधन पर राष्ट्रपति ने भी जताया शोक।

By सुष्मिता दे, Posted by: श्वेता सिंह

Nov 25, 2025 00:00 IST

बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। बॉलीवुड के दिग्गज नेता लंबी बीमारी से जूझ रहे थे। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने आज आखिरी सांस ली। उनके निधन का समाचार सुनकर फिल्म जगत से लेकर राजनेताओं और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गयी। कुछ दिन पहले ही उनकी मौत की झूठी खबर फैली थी। अस्पताल से घर भी वापस लाया गया था। बॉलीवुड अभिनेता के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक संदेश व्यक्त किया है।

एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, “धर्मेंद्रजी का निधन भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है। वे एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती थे। एक अद्भुत अभिनेता, जिन्होंने अपने प्रत्येक निभाए गए किरदार में अद्भुत आकर्षण और गहराई लाई। उन्होंने विभिन्न प्रकार के चरित्र निभाए, जो अनगिनत लोगों के मन पर छाप छोड़ गया। धर्मेंद्रजी अपनी सादगी और विनम्रता के लिए जाने जाते थे। इस दुःख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

अभिनेता के निधन पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा,“दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्रजी के निधन से मैं गहरे रूप से शोकाकुल हूं। भारतीय सिनेमा में उनका असाधारण योगदान पीढ़ी दर पीढ़ी प्रेरित करता रहेगा। धर्मेंद्रजी के परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। उनकी आत्मा की शांति की कामना करती हूं।”

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, “वरिष्ठ अभिनेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्रजी की मृत्यु भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति है। अभिनेता ने अपने करियर में अनगिनत दिल छू लेने वाले अभिनय प्रस्तुत किए। भारतीय सिनेमा के एक उज्ज्वल व्यक्तित्व के रूप में, उन्होंने ऐसी विरासत छोड़ी है जो युवा पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरणा देती रहेगी। उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”

Prev Article
ऐसे थे दर्शकों के दिल पर छह दशकों तक राज करने वाले धर्मेंद्र

Articles you may like: