बांग्लादेशी नागरिक होने के संदेह में हावड़ा से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को जगाछा थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। दोनों की पहचान रमजान गाजी और आरिफा बेगम के रूप में हुई है। हावड़ा से दोनों संदेहास्पद बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी होने से इलाके में सनसनी फैल गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार दोनों की उम्र 35 से 37 वर्ष के बीच बतायी जाती है। आरोप है कि दोनों खुद को पति-पत्नी बताकर हावड़ा में रह रहे थे। दोनों पर फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में दाखिल होने का आरोप लगाया गया है। रविवार को दोनों को हावड़ा के जिला अदालत में पेश किया गया।
Read Also | अवैध कब्जा कर बनाया गया था तृणमूल का पार्टी ऑफिस, बुलडोजर से किया गया ध्वस्त
मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार दोनों व्यक्ति उनसानी के माझेरपाड़ा इलाके में रह रहे थे। जानकारी के अनुसार दोनों मूल रूप से बांग्लादेश के सातखीरा जिले के निवासी बताए जाते हैं।
गौरतलब है कि राज्य में घुसपैठ एक बड़ी समस्या है। चुनाव के दौरान भी भाजपा लगातार घुसपैठ के मुद्दे पर आवाज उठाती रही है। शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने घुसपैठ रोकने और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अब कड़े फैसले ले रही है।
राज्य सरकार ने 3D एक्शन के तहत ‘डिटेक्ट, डिलीट, डिपोर्ट’ की कार्रवाई कर रही है। भारत सरकार के कानूनों का पालन करते हुए बंगाल के विभिन्न जिलों में होल्डिंग सेंटर बनाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अवैध रूप से प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों को वापस भेजने से पहले इन होल्डिंग सेंटर्स में रखा जाएगा। इसका उद्देश्य ‘घुसपैठ मुक्त बंगाल’ बनाना है। इसी बीच हावड़ा से दो बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी की भी खबर सामने आई है।