🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जादवपुर यूनिवर्सिटी के EC से हटाए गए मनोजीत मंडल

मात्र ढाई साल का समय बीतने के बाद ही मनोजीत मंडल को काउंसिल से हटा दिया गया है।

By Joy Saha, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 30, 2026 15:19 IST

मियाद खत्म से पहले ही जादवपुर यूनिवर्सिटी (JU) की सर्वोच्य नीति निर्धारक संस्था एग्जिक्यूटीव काउंसिल (EC) से सरकार के नामित के तौर पर मनोजीत मंडल का नाम हटा दिया गया है। उन्हें 4 साल के लिए EC में उच्च शिक्षा काउंसिल के प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया गया था।

मात्र ढाई साल का समय बीतने के बाद ही मनोजीत मंडल को काउंसिल से हटा दिया गया है। उनकी जगह पर राज्य के प्राथमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष व कल्याणी यूनिवर्सिटी के अध्यापक गौतम पाल को EC में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि मनोजीत मंडल के साथ JU के उपाचार्य चिरंजीव भट्टाचार्य की बातचीत का एक ऑडियो कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था। हालांकि समाचार एई समय ने इसकी सत्यता की जांच नहीं की है। कथित तौर पर उस बातचीत में शिक्षामंत्री और राज्य सरकार के बारे में उपाचार्य ने कई 'आपत्तिजनक' टिप्पणी की थी। इसके बाद ही चिरंजीव भट्टाचार्य ने इसे AI से बनाया होने का दावा करते हुए थाना में शिकायत भी दर्ज करवायी।

जानकारों का मानना है कि इस ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद ही मनोजीत मंडल को इसकी सजा मिली है। हालांकि मनोजीत मंडल का कहना है, "ऑडियो वायरल होने के बाद से मुझे सुनने में आ रहा था कि मुझे हटा दिया जाएगा। मैंने शिक्षामंत्री से भी संपर्क किया था। लेकिन मुझे क्यों हटाया गया इसकी कोई वजह उन्होंने नहीं बतायी।"

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: