Delhi Blast : विस्फोट से पहले कहां छिपा था उमर? 2000 रुपए में किराए पर लिया था कमरा

उमर ने हरियाणा के नूंह में एक किराए के मकान में शरण ली थी। धमाके वाले दिन वह वहां से एक i20 कार में निकला था।

By Moumita Bhattacharya

Nov 16, 2025 22:10 IST

दिल्ली धमाकों से पहले उमर उन नबी लापता हो गया था। तीन दिनों तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। कहां छिपा था उमर? इस बारे में आखिरकार जानकारी सामने आ गई है। जांच अधिकारियों का दावा है कि उमर ने हरियाणा के नूंह में एक किराए के मकान में शरण ली थी। धमाके वाले दिन वह वहां से एक i20 कार में निकला था। जांच अधिकारियों ने मकान मालिक का भी पता लगा लिया है। इसके साथ ही अल फलाह यूनिवर्सिटी की एक नर्स का नाम भी सामने आया है।

Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट में किए जा रहे दावे के मुताबिक उमर 30 अक्टूबर को अल फलाह यूनिवर्सिटी की एक नर्स शोभा खान की मदद से हरियाणा भाग गया था। शोभा ने उमर के लिए एक किराए का घर ढूंढ दिया था। उमर ने मकान मालकिन अफसाना से 4 कमरे किराए पर लिए थे। मासिक किराया ₹2,000 तय हुआ था। दावा किया जा रहा है कि उसने उमर से ₹6,000 एडवांस लिए थे।

जांच में पता चला कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टर मुजम्मिल शकील की गिरफ्तारी के बाद उमर हरियाणा में छिप गया था। पकड़े जाने से बचने के लिए वह कई मोबाइल का इस्तेमाल करता था। वह दिन में बहुत कम ही बाहर निकलता था। शुक्रवार को उमर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया। उसमें वह एक मोबाइल की दुकान पर अपना फोन चार्ज करता हुआ दिखाई दे रहा था।

Read Also | Delhi Blast : धमाकों से एक दिन पहले क्या कर रहा था डॉक्टर उमर? सामने आया सीसीटीवी फुटेज

दावा किया जा रहा है कि उमर 11 दिनों तक इस घर में रह रहा था। मकान मालिक की बेटी अफसाना ने मीडिया से हुई बातचीत में दावा किया कि वह दिन में घर से बाहर नहीं निकलता था। रात में खाना लेने के लिए जाता था। मैंने उसे एक भी दिन कपड़े बदलते हुए भी नहीं देखा था। उसके पास दो स्मार्टफोन थे। पुलिस ने अफसाना को हिरासत में ले लिया है।

उसकी एक बहन को भी पूछताछ के लिए ले जाया गया है। अफसाना की बेटी ने बताया कि कमरे में से बहुत बुरी बदबू आ रही थी। हम डर गए थे। अगले दिन हमने टीवी पर देखा कि वहां धमाका हुआ है। पुलिस मेरी मां और मौसी को ले गई। उन्हें अभी तक रिहा नहीं किया गया है।

फरीदाबाद की एक मोबाइल दुकान का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें उमर के हाथों में दो मोबाइल फोन पकड़े हुए दिखाई दे रहा है। लेकिन लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के सामने हुए विस्फोट स्थल से कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है। जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि उसने या तो मोबाइल फोन को नष्ट कर दिया था या विस्फोट से पहले किसी और को सौंप दिया था।

Prev Article
2 घंटे में मुंबई–अहमदाबाद सफरः पीएम ने बुलेट ट्रेन परियोजना की समीक्षा की, इंजीनियरों से अनुभव दस्तावेज़ बनाने को कहा
Next Article
दिल्ली विस्फोट स्थल से 9 MM की तीन कारतूस बरामद, किस पिस्तौल से दागी गयी थी गोली? कौन था निशाना?

Articles you may like: