🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

आज ही शुरू हो सकती है आनंदपुर अग्निकांड में दुर्घटनास्थल से मिले 21 देहांशों की DNA मैपिंग

पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जो 21 देहांश मिले हैं उसमें एक अधजला शव है। बाकी के 20 शवों में सिर्फ कंकाल ही बचे हुए हैं।

By Tuhina Mondal, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 29, 2026 13:28 IST

आनंदपुर के नजीराबाद में अग्निकांड के बाद घटनास्थल से बरामद 21 देहांशों की पहचान लगभग नामुमकिन है। इसलिए इन शवों की शिनाख्त के लिए DNA मैपिंग का फैसला लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार से ही इन शवों की DNA मैपिंग शुरू हो सकती है।

प्रशासन की ओर से इस बाबत बताया गया है कि आग में झुलस कर मृत व्यक्तियों के नाम और परिचय के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए यह प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है।

पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार जो 21 देहांश मिले हैं उसमें एक अधजला शव है। बाकी के 20 शवों में सिर्फ कंकाल ही बचे हुए हैं। इस अग्निकांड के बाद 28 लोगों के परिवारों की ओर से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवायी गयी थी।

परिस्थिति को नियंत्रित रखने के लिए बुधवार की रात से दुर्घटनास्थल पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 (IPC की धारा 144) को लागू कर दिया गया है। इस वजह से उक्त इलाके में अधिक संख्यक लोगों व आम जनता के प्रवेश या इकट्ठा होने पर भी पाबंदी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज शाम को घटनास्थल पर राज्य के विधानसभा में विपक्षी पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी व अन्य भाजपा विधायक जा सकते हैं।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अर्थ मूवर ले जाकर खंडहर बन चुके गोदाम के हिस्सों को हटाकर शवों को ढूंढने का काम शुरू किया जा सकता है। 25 जनवरी की देर रात को नरेंद्रपुर थानांतर्गत नजीराबाद इलाके में डेकोरेटर्स के एक गोदाम में आग लग गयी।

वह आग पास में मौजूद मोमो बनाने के एक कारखाना तक फैल गयी। दमकल की 12 इंजनों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रविवार की देर रात को लगी आग मंगलवार को काबू में लायी जा सकी। लेकिन दुर्घटना के बाद से काफी लोगों के लापता होने की शिकायत मिल रही थी।

अब तक राख के ढेर से कुछ हड्डियां निकाली गयी हैं। प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उस गोदाम में पूर्व मिदनापुर जिले के तमलुक, मयना और पश्चिम मिदनापुर जिले के पिंगला के बड़ी संख्या में लोग काम करते थे और रात को वहीं रहते थे। लेकिन झुलस जाने की वजह से शवों की पहचान नहीं हो पा रही है कि मारे गए लोग वहीं हैं या कोई और।

इस वजह से DNA मैपिंग करने का फैसला लिया गया है। आरोप है कि उस गोदाम में अग्निशमन व्यवस्था पर्याप्त नहीं थी। राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बसु ने कहा है कि इन सभी आरोपों की जांच होगी। पुलिस ने डेकोरेटर गोदाम के मालिक गंगाधर दास को गिरफ्तार कर लिया है।

Next Article
अटलांटिक महासागर में गायब हुआ बंगाल का युवक, आसमान खा गयी या समुद्र निगल गया!

Articles you may like: