🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बदले की आग में इंसानियत शर्मसार! पूर्व प्रेमी की पत्नी को लगाया HIV का इंजेक्शन

अपने पूर्व प्रेमी से 'बदला' लेने के लिए ही महिला ने पूर्व प्रेमी की पत्नी को HIV एड्स का संक्रमित इंजेक्शन लगाने का षड्यंत्र रचा।

By Moumita Bhattacharya

Jan 26, 2026 01:28 IST

बदले की आग ने इतना अंधा कर दिया कि इंसानियत ही शर्मसार हो गयी। एक महिला ने अपने पूर्व प्रेमिक की पत्नी को HIV का इंजेक्शन लगा दिया। आरोप है कि उक्त महिला ने एक डॉक्टर की पत्नी को योजना बनाकर HIV का इंजेक्शन लगाने का षड्यंत्र रचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त महिला डॉक्टर की पूर्व प्रेमिका है।

अपने पूर्व प्रेमी से 'बदला' लेने के लिए ही महिला ने पूर्व प्रेमी की पत्नी को HIV एड्स का संक्रमित इंजेक्शन लगाने का षड्यंत्र रचा। घटना आंध्र प्रदेश के कुर्नुल की बतायी जाती है। इस मामले में आरोपी महिला समेत उसके 3 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 9 जनवरी को महिला को इंजेक्शन लगाया गया था। जिस महिला को इंजेक्शन लगाया गया था वह खुद भी एक डॉक्टर हैं। एक निजी मेडिकल कॉलेज में वह पढ़ाती हैं। बोआ वसुंधरा, जो कुर्नुल की ही रहने वाली हैं, ने महिला डॉक्टर को संक्रमित इंजेक्शन लगाने की योजना बनायी।

बताया जाता है कि इस काम के लिए उसने एक निजी अस्पताल में काम करने वाली कैंगो ज्योति नामक नर्स की मदद ली। नर्स की सहायता से ही अस्पताल से HIV संक्रमित एक महिला का खून वसुंधरा ने प्राप्त किया। बाद में कैंगो ज्योति के दो बेटों की मदद से वह खून वसुंधरा ने अपने प्रेमी की पत्नी के शरीर में डाल दिया।

शनिवार को पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि सरकार अस्पताल से HIV संक्रमित का खून आरोपियों ने प्राप्त किया था। उस खून को कुछ समय तक संरक्षित भी रखा गया था। इस दौरान वसुंधरा ने यह योजना बनायी कि पूर्व प्रेमी की पत्नी के शरीर में खून को कैसे प्रवेश करवाया जाए।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि पूर्व प्रेमी की पत्नी को जान बुझकर दुर्घटना का शिकार बनाया गया। बताया जाता है कि गत 9 जनवरी को जब वसुंधरा के पूर्व प्रेमी की पत्नी अस्पताल से अपनी स्कूटी पर निकली तो उनकी स्कूटी के सामने दो लोग बाइक लेकर जान-बुझकर अचानक आ गए। इससे उक्त महिला गिर गयी और उन्हें चोट आयी। वसुंधरा ने अपने पूर्व प्रेमी की पत्नी की मदद करने के बहाने महिला को HIV संक्रमित खून वाला इंजेक्शन लगा दिया। जैसे ही डॉक्टर को इस बारे में समझ आया उन्होंने तुरंत अपने पति को कॉल कर फोन पर सारी बात बतायी।

पूर्व प्रेमी ही पत्नी को लेकर पुलिस के पास पहुंचा और पूर्व प्रेमिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी। शिकायत के आधार पर ही पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Next Article
डोंबिवली ठाणे में घरेलू विवाद के कारण डॉक्टर ने किया आत्महत्या का प्रयास

Articles you may like: