🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव को पीछे छोड़ जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने बनाया नया रिकॉर्ड

ग्रुप 'B' से सुपर 8 में जाने के दावेदार के तौर पर हर किसी के मन में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का ही नाम कौंध रहा था।

By Soumyadip Dey, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 20, 2026 00:29 IST

ICC T20 विश्व कप (World Cup) की शुरुआत से पहले जिम्बाब्वे के बारे में न तो किसी ने सोचा था न ही उन्हें प्रतिद्वंद्वी के तौर पर अधिक महत्व दिया गया था। ग्रुप 'B' से सुपर 8 में जाने के दावेदार के तौर पर हर किसी के मन में सिर्फ ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका का ही नाम कौंध रहा था।

लेकिन सारा हिसाब तब धरा का धरा रह गया जब गुरुवार को श्रीलंका को हराकर जिम्बाब्वे ग्रुप चैम्पियन बना और सुपर 8 में पहुंच गया। इस टीम ने पहले ही ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया था। गुरुवार को टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया कप्तान सिकन्दर रजा ने।

26 गेंदों पर 45 रनों की शानदार पारी खेलकर वह मैन ऑफ द मैच भी बन गए। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया रिकॉर्ड बना डाला।

कौन सा बनाया रिकॉर्ड?

अपने T20 कॅरियर के 20वीं बार मैच में मैन ऑफ द मैच का खिताब सिकन्दर रजा ने जीता। ICC के पूर्णकालिक सदस्य देशों के क्रिकेट खिलाड़ियों में वह पहले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यह कारनामा कर दिया है। उन्होंने T20 टीम के वर्तमान भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव को भी पीछे छोड़ दिया। सूर्य कुमार यादव को अब तक 17 बार यह खिताब मिला है। बिना टेस्ट खेले मात्र मलेशियाई खिलाड़ी वीरनदीप सिंह ही एकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो सिकन्दर रजा से ऊपर हैं। उन्होंने 22 बार यह पुरस्कार जीता है।

रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड

सिकन्दर रजा ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़कर ICC के किसी टूर्नामेंट व T20 विश्वकप में बतौर कप्तान सबसे अधिक उम्र में मैन ऑफ द मैच होने का खिताब रोहित शर्मा के नाम पर था। उन्होंने 37 साल की उम्र में वर्ष 2024 में और 2025 में चैम्पियंस ट्रॉफी में यह खिताब जीता था। अब सिकन्दर रजा ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। 39 वर्ष और 301 दिन की उम्र में वह मैन ऑफ द मैच बने हैं। अब सुपर 8 में सिकन्दर रजा की अगुवाई में दूसरी टीमों को कड़ी टक्कर देने के लिए जिम्बाब्वे पूरी तरह से तैयार है।

Prev Article
बंगाल को हराकर टोटो से होटल लौटे जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी, BCCI की लापरवाही?

Articles you may like: