पहली बार ICC महिला विश्व कप विजेता बनी टीम इंडिया - राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से मुख्यमंत्री तक ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी विश्वविजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बधाई!

By Moumita Bhattacharya

Nov 03, 2025 10:32 IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार विश्व कप जीत लिया है। उनकी इस जीत पर पूरा देश उत्साहित है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) से लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) तक सभी ने ICC महिला विश्व कप (ICC Women's World Cup) में इस शानदार जीत पर टीम इंडिया को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने टीम इंडिया (महिला) को बधाई देते हुए आधिकारिक X हैंडल पर लिखा है, 'ICC महिला विश्व कप 2025 जीतने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की प्रत्येक सदस्य को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई। उन्होंने पहली बार इसे जीतकर इतिहास रचा है। वह लगातार अच्छा खेल रही हैं और उनके टैलेंट और शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्हें इसका परिणाम भी मिला। यह भावुक करने वाला पल महिला क्रिकेट को नई ऊंचाईयों पर ले जाएगा। लड़कियों ने भारत को जिस तरह से गौरवांवित किया है उसकी मैं सराहना करती हूं।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा है, 'विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम की उल्लेखनीय जीत। फाइनल में सभी का प्रदर्शन असाधारण कौशल और आत्मविश्वास का प्रतीक था। सभी खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में टीम भावना और दृढ़ संकल्प दिखाया। हमारे खिलाड़ियों को बधाई। यह ऐतिहासिक जीत भविष्य के खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।'

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर लिखा है, 'आज पूरा देश महिला क्रिकेट टीम की विश्व कप में शानदार जीत पर गर्व महसूस कर रहा है। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने जो संघर्ष दिखाया, वह नई पीढ़ी को प्रेरित करेगा। आपने साबित कर दिया है कि यह एक विश्वस्तरीय टीम है और आपने हमें कुछ असाधारण पल दिए हैं। भविष्य में कई और बड़ी जीतें आपका इंतजार कर रही हैं। हम सब आपके साथ हैं।'

Prev Article
NIA से मिली मंजूरी : पहलगाम में बनेगा Ropeway, बैसरन घाटी की सुन्दरता को निहारेंगे पर्यटक
Next Article
Red Fort Blast: हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर समेत तीन हिरासत में, विश्वविद्यालय पर दो FIR दर्ज

Articles you may like: