अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट कर शुभकामनाएं दी। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि महिलाओं को सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ही सम्मानित नहीं किया जाता है बल्कि बंगाल में महिलाओं का सम्मान करना ही प्रथा है।
बंगाल की संस्कृति, चेतना में यह धारा मिली हुई है। रविवार को किए अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि बंगाल में महिलाओं का सम्मान कोई प्रतिकात्मक रूप से नहीं बल्कि यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है।
नारीशक्ति की बात को दोहराते हुए अभिषेक बनर्जी ने लिखा है कि जिन महिलाओं की शक्ति, मर्यादा और अदम्य साहस की बाद हम याद कर रहे हैं, उन्होंने ही हमारे जीवन को आकार दिया है। बंगाल में नारियों के प्रति सम्मान कोई प्रतिकात्मक नहीं बल्कि हमारी संस्कृति में गहराई से जुड़ा हुआ है। देवी दुर्गा बंगाल के हर निवासी की बेटी है। इस बात को दोहराते हुए उन्होंने लिखा है कि हम दुर्गा को हमारे घर की बेटी की तरह पूजते हैं। इस भूखंड को मां कहकर पुकारते हैं।
Today, on International Women’s Day, I reflect on the strength, dignity and resilience of women who shape our lives. In Bengal, respect for women is not symbolic, it is woven into our culture. We worship Maa Durga as our daughter and call this land Bangla Ma.
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) March 8, 2026
For fifteen years,…
अभिषेक बनर्जी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बारे में लिखा है कि पिछले 15 सालों से बंगाल का नेतृत्व एक महिला कर रही हैं, जिनके साहस और दृढ़ विश्वास ने पूरे देश को दिखा दिया है कि दृढ़प्रतिज्ञ नेतृत्व किसे कहते हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में महिलाओं की क्षमता सिर्फ कहने वाली बात नहीं है बल्कि लाखों महिलाओं के जीवन में नया मौका और नई मर्यादा लायी है।
बंगाल की महिलाओं को सलाम करते हुए अभिषेक बनर्जी ने लिखा है कि बंगाल की महिलाएं ही उन्हें प्रेरित करती हैं। सांसद ने आगे लिखा है कि बंगाल की वास्तविक शक्ति उसकी महिलाएं ही हैं। जिनका साहस और सफलता हमें शक्तिशाली, न्यायसंगत और समान अधिकार वाले समाज के निर्माण के प्रति प्रेरित कर रहा है।