🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय पुलिस बल बरते अतिरिक्त सतर्कता, CP सुप्रतिम सरकार ने चेताया

सोशल मीडिया पर सिर्फ वायरल होने या लोकप्रियता के पीछे न दौड़कर वर्दी की रक्षा करने और पुलिस बल के अनुशासन को बनाए रखें।

By Shyam Gopal Ray, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 20, 2026 14:10 IST

ड्यूटी पर रहे या नहीं रहे लेकिन सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते समय पुलिसकर्मी और अधिकारियों का व्यवहार किसी भी प्रकार से राज्य सरकार की छवि को नुकसान न पहुंचे। इस बात का ख्याल पुलिस वाहिनी के प्रत्येक सदस्य को रखना होगा। कोलकाता पुलिस के कमिश्नर सुप्रतिम सरकार ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते समय कई गाईडलाइन जारी किया।

इस गाईडलाइन में कहा गया है कि पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य पुलिस के प्रत्येक विभाग व परोक्ष रुप से सरकार का प्रतिनिधि होता है। ड्यूटीरत रहते समय उनके द्वारा दिया गया कोई भी बयान सरकार के बयान के तौर पर ही माना जा सकता है।

इसलिए सोशल मीडिया पर सिर्फ वायरल होने या लोकप्रियता के पीछे न दौड़कर वर्दी की रक्षा करने और पुलिस बल के अनुशासन को बनाए रखने की हिदायत दी गयी है। लाल बाजार की ओर से जारी विज्ञप्ति में मुख्य रूप से व्यक्तिगत 'इमेज बिल्डिंग' या खुद के प्रचार पर कड़ी निषेधाज्ञा जारी की गयी है।

Read Also | राज्य पुलिस में फिर से किया गया बड़ा बदलाव, 3 जिलों के SP का हुआ तबादला

पिछले दिनों पुलिस की वर्दी में या सरकारी गाड़ी में बैठकर रिल्स बनाने का रूझान बढ़ रहा है। नई विज्ञप्ति के अनुसार सरकारी गाड़ियों, ऑफिस, लोगो, बैज व वर्दी का इस्तेमाल करके कोई व्यक्तिगत प्रचार नहीं किया जा सकेगा। यहां तक कि सरकारी कार्यक्रम का वीडियो, संदेहास्पद किसी अभियान की तस्वीर भी व्यक्तिगत प्रोफाइल से शेयर करने पर पाबंदी लगायी गयी है।

विज्ञप्ति के अनुसार पुलिसकर्मी सरकारी नीति, राजनीति या धार्मिक विषयों पर कोई व्यक्तिगत मत व्यक्त नहीं दे सकेंगे। सिर्फ इतना ही नहीं जांच के दौरान किसी भी मामले में अभियुक्त का परिचय या मामले से जुड़ी कोई जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की जा सकेगी क्योंकि यह विचार प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।

कोलकाता पुलिस के कमिश्नर ने कहा कि किसी भी आधिकारिक जानकारी या विज्ञप्ति को जारी करने का अधिकार सिर्फ अनुमोदित अधिकारियों के पास ही होगा। यह किसी ने इन दिशानिर्देशों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डिजिटल मीडिया पर कोई भी चीज हमेशा मौजूद रहता है, उसे पूरी तरह से मिटाया नहीं जा सकता है - उन्होंने एक बार फिर से यह याद दिलाते हुए पुलिस बल को चेताया।

Prev Article
राज्य से विदा हो रही है ठंड, क्या बादल करेंगे आसमान पर कब्जा? कहां है बारिश की संभावना?
Next Article
अस्पतालों में भारी मरीज लेकिन नर्स कहां? नियुक्ति की मांग पर स्वास्थ्य भवन के बाहर प्रदर्शन

Articles you may like: