🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सलमान खान बांद्रा में नया 6 मंजिला सी-फेसिंग अपार्टमेंट बनवाएंगे, क्या छोड़ देंगे गैलेक्सी?

शांत जगह पर होने की वजह से सलमान खान का नया अपार्टमेंट उन्हें व उनके परिवार को अधिक सुरक्षा मुहैया करवाएगा।

By Moumita Bhattacharya

Jun 28, 2026 00:32 IST

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अब अपने परिवार के लिए मुंबई के बांद्रा इलाके में नया घर बनवाने वाले हैं। इस खबर के सामने आने के बाद से ही यह कयास लगना शुरू हो गया है कि क्या वह गैलेक्सी अपार्टमेंट को छोड़ देंगे? हालांकि इस बारे में अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सलमान खान बांद्रा में 6 मंजिला नया सी-फेसिंग अपार्टमेंट बनवाने वाले हैं। 16 जून को महाराष्ट्र कोस्टल ज़ोन मैनेजमेंट अथॉरिटी (MCZMA) ने बिल्डिंग बनाने की अनुमति उन्हें दे दी है।

बताया जाता है कि उनका नया घर उनकी मां सलमा खान के नाम की जमीन पर बनाया जाएगा। उनका नया घर बांद्रा के चिम्बई इलाके में बनाया जाएगा जो उनके वर्तमान घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से कुछ दूरी पर ही मौजूद है।

Read Also | बिंज-वॉच का प्लान? पकौड़े ठंडे हो जाएंगे, लेकिन खत्म नहीं होंगे ये OTT रिलीज - देखें इस हफ्ते क्या है खास!

बता दें, साल 2024 में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर ही दो बाइक सवाल हमलावरों ने फायरिंग की थी। इस हमले में बिश्नोई गैंग के शामिल होने की जानकारी मिली थी। इस घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ाकर Y प्लस श्रेणी का कर दिया गया था।

इतना ही नहीं, गैलेक्सी अपार्टमेंट में जिस बालकनी में खड़े होकर सलमान खान अपने फैंस का अभिवादन करते हैं उसे भी बुलेटप्रुफ ग्लास से सिक्योर किया गया था।

6 मंजिला होगा नया अपार्टमेंट

बताया जाता है कि सलमान खान जिस प्लॉट पर अपना नया अपार्टमेंट बनाने वाले हैं वहां 1956 में बना एक दो मंजिला मकान पहले मौजूद था। लेकिन इस प्लॉट को खरीदने के बाद सलमान खान ने जर्जर हो चुके उस मकान को गिरा दिया।

सलमान खान का नया अपार्टमेंट 6 मंजिला होगा जिसमें ग्राउंड फ्लोर, स्टिल्ट पार्किंग और 6 मंजिल होगी। दावा किया जा रहा है कि इस अपार्टमेंट को बनाते समय इलाके के किसी भी पेड़ को नहीं काटा जाएगा। इसके साथ ही अपार्टमेंट के आसपास नई प्रजातियों के पेड़ भी लगाए जाएंगे।

Read Also | शरवरी वाघ और कार्तिक आर्यन की बन सकती है नई जोड़ी? लव रंजन की अगली फिल्म पर बड़ी चर्चा

दावा किया जा रहा है कि शांत जगह पर होने की वजह से सलमान खान का नया अपार्टमेंट उन्हें व उनके परिवार को अधिक सुरक्षा मुहैया करवाएगा। इस प्रोजेक्ट के बारे में अभी तक सलमान खान या उनकी टीम की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

बता दें, सलमान खान का परिवार साल 1974 से बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में 8 मंजिला की बिल्डिंग गैलक्सी अपार्टमेंट रहता है। इस अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर पर 1 BHK फ्लैट में सलमान खान रहते हैं जबकि उनके माता-पिता पहली मंजिल पर रहते हैं।

40 करोड़ का है गैलेक्सी

दैनिक भास्कर की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान की पूरी गैलेक्सी अपार्टमेंट का बाजार मूल्य करीब ₹40 करोड़ के आसपास की बतायी जाती है। वहीं सलमान खान के 1 BHK फ्लैट की कीमत ₹16 करोड़ बतायी जाती है। सलीम खान के फ्लैट थोड़ा बड़ा होने की वजह से उसकी कीमत ₹25 करोड़ के आसपास बतायी जाती है।

बॉलीवुड के दूसरे स्टार्स की बात करें तो अमिताभ बच्चन के बंगला जलसा की आनुमानिक कीमत ₹100-₹120 करोड़ बतायी जाती है। वहीं सलमान खान के पड़ोसी शाहरुख खान का बंगला मन्नत की कीमत ₹200 करोड़ है। रणबीर कपूर के पाली हिल में मौजूद कृष्णा राज बंगला की कीमत लगभग ₹250 करोड़ बतायी जाती है।

Articles you may like: