🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

6.2 की तीव्रता से अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके दिल्ली तक हुए महसूस

दिल्ली और NCR के कई हिस्सों में भूंकप के झटके महसूस हुए। फिलहाल इस भूकंप में किसी के जानमाल के किसी नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 27, 2026 22:13 IST

शनिवार की शाम को करीब 6.04 बजे अफगानिस्तान के हिंदूकुश में 6.2 तीव्रता वाला भूकंप आया। इसके झटके पाकिस्तान, भारत के उत्तरी हिस्से, चीन, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान, किर्गिस्तान और तुर्कमेनिस्तान तक महसूस हुए।

दिल्ली और NCR के कई हिस्सों में भूंकप के झटके महसूस हुए। फिलहाल इस भूकंप में किसी के जानमाल के किसी नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पूर्वोत्तर अफगानिस्तान में कालाफगान से करीब 81 किलोमीटर दूर और धरती की सतर से 215 किलोमीटर की गहराई में था।

बताया जाता है कि धरती की सतह से इतनी गहराई में भूकंप का केंद्र होने की वजह से ही यह कई देशों में महसूस हुआ। जानकारों का कहना है कि धरती की सतह से अधिक गहराई में आने वाले भूकंप बड़े हिस्सों में महसूस होते हैं।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र भूकंप के नजरिए काफी संवेदनशील माना जाता है। यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के टकराने से अक्सर तेज भूकंप आते रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस हुए। यहां लोग घबराकर घरों से बाहर निकल गए और खुली जगहों की तरफ भागे।

बता दें, शनिवार (27 जून) की सुबह पाकिस्तान में भी भूकंप महसूस हुआ था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गयी थी। शनिवार की सुबह ही हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी भूकंप महसूस हुआ था। जमीन की सतह से करीब 5 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र बताया जाता है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गयी थी।

Articles you may like: