प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सेशेल्स के दौरे पर गए हुए हैं जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। लेकिन उनका यह दौरा पिछले कुछ समय किसी एक खास कारण से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा था।
दरअसल, अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धरती पर सबसे बुजुर्ग जीवित जीव से मिलने वाले थे। शनिवार (27 जून) की देर शाम को उनकी इस खास भेंट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गयी।
सबसे बुजुर्ग जीव के परिवार से मिले PM मोदी
धरती का सबसे बुजुर्ग जीव जोनाथन एक विशालकाय कछुआ है। रिकॉर्ड्स से मिली जानकारी के अनुसार जोनाथन का जन्म 1832 में हुआ था। यानी इस हिसाब से वर्तमान में उसकी आयु 194 साल बतायी जाती है। जोनाथन का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवित प्राणी के तौर पर भी दर्ज है।
बता दें, यह Aldabra Giant कछुए की प्रजाति है। मूल रूप से सेशेल्स के निवासी इस प्रजाति के दो कछुओं को साल 2014 में सेशेल्स से कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर में उपहार स्वरूप भेजा गया था।

जोनाथन ने अपने लगभग दो शतकों के जीवन में कई पीढ़ियों को गुजरते हुए और दुनिया में आए बदलावों को महसूस किया होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उम्रदराज होने के बावजूद जोनाथन की सेहत अच्छी है।
हालांकि उसकी देखरेख के लिए पशु-चिकित्सकों की टीम हर समय तैनात रहती है। बताया जाता है कि जोनाथन की आंखों में मोतियाबिंद हो गया है जिस कारण उसे दिखने में समस्या होती है। इसके साथ उसकी सूंघने की शक्ति भी कमजोर पड़ गयी है।
Visited the Giant Tortoise Enclosure at the Seychelles National Botanical Garden with President Dr. Patrick Herminie.
 Narendra Modi (@narendramodi) June 27, 2026
The Aldabra Giant Tortoise, which is native to Seychelles, is among the largest and longest-living species on Earth, with some of them witnessing over two pic.twitter.com/995s3bfawf
पीएम मोदी जोनाथन से नहीं बल्कि उसके परिवार का ही सदस्य से मिले।
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सेशेल्स की यात्रा पर वहां के नेशनल बॉटनिकल गार्डन भी गए। इसके साथ ही वह पेड़ लगाने के एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और सेशेल्स के बीच राजनयिक संबंधों की स्वर्ण जयंती समारोह से ठीक पहले आयोजित किया गया है। बताया जाता है कि पीएम मोदी सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस समारोह में भी शामिल होंगे।