ट्रॉफी जितने के बाद जब गौरव खन्ना 'बिग बॉस 19' के घर से बाहर आए थे, उस समय उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की केमिस्ट्री देखकर हर किसी ने इसे कपल्स गोल करार दिया था। अब आकांक्षा चमोला ने चौंकाने वाला बयान दिया है जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है।
रिएलिटी शो 'लॉक अप 2' में बतौर प्रतिभागी पहुंची आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि उन्होंने और गौरव ने अलग होने का फैसला ले लिया है।
'लॉक अप 2' के पहले ही एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने बड़ा खुलासा किया है जिसे सुनकर होस्ट फराह खान और रितेश देशमुख भी दंग रह गए। आकांक्षा ने ऑन कैमरा बताया कि उन्होंने और गौरव ने अलग होने का फैसला कर लिया है।
Read Also | प्रियंका चोपड़ा के हाथ आया बड़ा प्रोजेक्ट, हॉलीवुड स्टार एंजलिना जोली संग करेंगी काम, खुद किया कंफर्म
साथ ही यह भी बताया कि इस बारे में अभी तक किसी को पता नहीं है लेकिन दोनों पिछले 1 साल से अलग रह रहे हैं। हालांकि दोनों के बीच दोस्ताना रिश्ते अभी तक कायम हैं और दोनों एक-दूसरे से बात भी कर रहे हैं लेकिन पहले जैसी 'कपल वाली फीलिंग' अब नहीं होने के कारण दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के रिश्ते में दरार उसी समय आयी थी जब गौरव खन्ना ने 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लिया था। पर क्या है तलाक की असली वजह?
तलाक की असली वजह
साल 2016 में गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला ने शादी की थी। दोनों की शादी को 9 साल बीत चुके हैं। इतना लंबा समय साथ में बिताने के बाद आखिर अलग होने की वजह क्या है? News18 की मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गौरव खन्ना ने बिग बॉस के दौरान ही अपने पिता बनने की इच्छा जतायी थी।
हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि आकांक्षा मां बनने के लिए तैयार नहीं है। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा था कि दोनों अपने-अपने कॅरियर में व्यस्त हैं और बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी वह किसी और पर नहीं छोड़ना चाहते थे।
हालांकि, इसे गौरव ने पर्सनल च्वाइस करार दिया था लेकिन अब 'लॉक अप 2' में तलाक लेने के फैसले का खुलासा होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद दोनों ने इसी वजह से अलग होने का फैसला लिया हो सकता है। शादी के 9 सालों बाद दोनों के बीच मतभेद पैदा होने की यहीं वजह हो सकती है।