प्रियंका चोपड़ा की सालों की मेहनत अब धीरे-धीरे खूब रंग ला रही है। पहले बॉलीवुड और बाद में हॉलीवुड में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनायी है। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जोनस 7 सालों बाद एस.एस. राजामौली की मेगा बजट फिल्म 'वाराणसी' के साथ भारतीय फिल्मों में वापसी कर रही हैं।
इसका यह मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के बड़े प्रोजेक्ट्स पर ध्यान नहीं दे रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने खुद कंफर्म किया है कि उनके हाथ में एक बड़ा प्रोजेक्ट आया है।
हॉलीवुड में बड़ा प्रोजेक्ट
Hindustan Times की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड स्टार एजेंलिना जोली के साथ काम करने वाली हैं। हालांकि इस प्रोजेक्ट के बारे में उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी।
Read Also | सिंगापुर के व्यवसायी से जल्द दूसरी शादी रचाने वाली हैं टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट!
फैंस अब इस बात का कयास लगा रहे हैं कि एजेंलिना जोली के साथ प्रियंका चोपड़ा क्या कोई फिल्म, कोई विज्ञापन कैंपेन, वेब सीरिज या फिर कुछ और काम करने वाली हैं? मीडिया इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा जोनस ने खुद अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए इस बात की पुष्टि की।
बॉलीवुड में ग्रैंड कमबैक
प्रियंका चोपड़ा भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्म 'वाराणसी' के साथ बॉलीवुड में 7 सालों बाद ग्रैंड कमबैक करने वाली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का बजट करीब ₹1200-₹1400 करोड़ के आसपास का बताया जाता है।
फिल्म में उनके साथ साउथ सुपर स्टार महेश बाबु भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग दुनिया भर के कई लोकेशंस जैसे जॉर्जिया, अंटार्टिका, अफ्रीका आदि में की गयी है। भारत में फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।
Read Also | महेश बाबू-प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'वाराणसी' के सेट से लीक हुई फोटो ने इंटरनेट पर मचायी खलबली
अपनी फिल्म 'वाराणसी' के बारे में बताते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि इसे ग्लोबल स्तर पर रिलीज किया जाएगा। हम इस फिल्म पर पिछले 3 सालों से काम कर रहे हैं। बता दें, 'बाहुबली', 'मक्खी', 'मगधीरा' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके एस. एस. राजामौली 'वाराणसी' का निर्देशन कर रहे हैं। दुनियाभर में यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी।