बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरिज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' (The Ba***ds of Bollywood) की खूब चर्चाएं हुई थी। इस सीरिज को काफी पसंद किया गया था।
बॉलीवुड के गलियारों की गॉसिप से लेकर सेलिब्रिटी कल्चर, ग्लैमर की आड़ में छिपी सच्चाई को इस सीरिज के जरिए उजागर किया गया था। अब चर्चाएं हैं कि इस वेब सीरिज के दूसरे सीजन की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।
सूत्रों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के दूसरे सीजन की शूटिंग अगले साल यानी 2027 में शुरू हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभी सीरिज के स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। पर क्या होगी इसकी कहानी? क्या पहले सीजन की कहानी को ही आगे बढ़ाएगा दूसरा सीजन? हालांकि इस बारे में अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।
Read Also | क्या आदित्य धर की अगली फिल्म में प्रभास और रणवीर सिंह आएंगे साथ-साथ? जानें यहां
स्क्रिप्ट पर सधे कदमों से साथ हो रहा काम
दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आर्यन खान की इस वेबसीरिज के स्क्रिप्ट पर बहुत ही सावधानी के साथ काम किया जा रहा है। दूसरे सीजन की कहानी में कुछ नयापन दिखाने की कोशिश की जाएगी। लेखकों की टीम के महत्वपूर्ण सदस्य बिलाल सिद्दिकी के हवाले से दावा किया जा रहा है कि दूसरे सीजन की कहानी पहले वाले सीजन की कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी बल्कि यह पूरी तरह से अलग होगी।
बता दें, 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के पहले सीजन में खास तौर पर लक्ष्य, बॉबी देओल, मोना सिंह और राघव जुआल समेत कई एक्टर्स ने खुब वाहवाही बटोरी थी। इसके साथ ही कई एक्टर्स कैमियो रोल में भी नजर आए थे। इसी वजह से दूसरे सीजन से भी दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गयी है।
Read Also | अचानक बढ़ायी गयी शाहरुख खान की सुरक्षा, क्या फिर से मिली कोई धमकी?
कब तक पूरा होगा लेखन का काम?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस साल के अंत तक सीरिज के लिए स्क्रिप्ट लिखने का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद अगले साल (2027) की पहली तिमाही में सीरिज के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। बताया जाता है कि दूसरे सीजन में भी लक्ष्य, बॉबी देओल, राघव जुआल और सेहर बांबा प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का दूसरा सीजन भी ओटीटी के लिए ही बनाया जाएगा। इसे साल 2027 के अंत तक रिलीज किया जा सकता है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि पहले सीजन की तरह ही आर्यन खान की 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' का दूसरा सीजन भी ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रिम किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं आयी है।