🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'कॉकटेल 2' के प्रमोशन में रश्मिका को भीड़ से बचाती दिखी 'बहन' कृति सेनन, यूजर्स ने की जमकर तारीफ

फैंस की भीड़ से बिल्कुल एक बड़ी बहन की तरह कृति सेनन भीड़ से रश्मिका मंदाना को बचाती नजर आयी।

By Moumita Bhattacharya

Jun 14, 2026 17:26 IST

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन इन दिनों अपनी फिल्म 'कॉकटेल 2' के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। वे अलग-अलग शहरों में फिल्म के प्रचार के लिए घूम रहे हैं जहां फैंस उनका दिल से स्वागत भी कर रहे हैं।

इस बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखकर इंटरनेट यूजर्स कृति सेनन की जमकर तारीफें कर रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं, 'बिल्कुल बड़ी बहन लग रही है।'

यह वीडियो पूणे के एक मॉल का बताया जाता है जहां फिल्म के प्रमोशन के लिए तीनों स्टार पहुंचे थे। मॉल में फैंस की भीड़ इतनी ज्यादा हो गयी थी कि वे सिक्योरिटी बैरिकेड्स तक को तोड़कर अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक या उनके साथ एक फोटो क्लिक करवाने के लिए बेताब हो रहे थे। इस दौरान बिल्कुल एक बड़ी बहन की तरह कृति सेनन भीड़ से रश्मिका मंदाना को बचाती नजर आयी।

Read Also | जून में रिलीज हो सकती है थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायगन'! डिस्ट्रीब्यूटर्स को क्यों किया जा रहा रिफंड?

इस वीडियो में सबसे आगे शाहिद कपूर जाते दिखाई देते हैं। भीड़ के बेकाबू होने की वजह से शाहिद कपूर भी काफी परेशान दिखाई दे रहे थे। उनके चेहरे पर गुस्सा साफ नजर आ रहा था। उनके ठीक पीछे कृति सेनन और रश्मिका मंदाना आती दिखाई दी।

लेकिन गौर करने वाली बात यह रही कि कृति रश्मिका को अपनी बाहों में जकड़ कर भीड़ से बचाने की कोशिश करती नजर आयी। उनके इस व्यवहार की जमकर तारीफें हो रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक्ट्रेस के आपसी बॉन्ड ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो :-

यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ

सोशल मीडिया पर इस वीडियो की तारीफ में कोई इसे सच्चा रिश्ता बता रहा है तो किसी ने लिखा है कि दोनों को देखकर ऐसा लग रहा है मानो कृति और रश्मिका दोनों सगी बहनें हों। एक ने तो कृति सेनन के इस व्यवहार को बड़ी बहन वाइव्स तक कह डाला है।

वहीं कुछ यूजर्स को शाहिद कपूर का आगे बढ़ जाना पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा है कि आप कभी भी शाहरुख खान को अपनी हीरोइन से आगे चलते हुए नहीं देखेंगे।

बता दें, शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर यह फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। साल 2012 में आयी फिल्म 'कॉकटेल' के तर्ज पर ही उसके दूसरे पार्ट की कहानी का ताना-बाना बुना गया है। फिल्म के पहले पार्ट में डायना पेंटी, दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान मुख्य किरदारों में नजर आए थे। अब कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच शाहिद कपूर भी अपने प्यार और रिश्तों को संभालते नजर आने वाले हैं।

Articles you may like: