🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ईरान–अमेरिका शांति समझौता चर्चा में, ट्रम्प के दावों से बढ़ी वैश्विक हलचल

लेबनान पर इजरायली हमले के बीच ईरान-अमेरिका संघर्ष विराम की अटकलें तेज

By प्रियंका महतो

Jun 14, 2026 16:41 IST

बेरूत : लेबनान में हमले जारी ईरान–अमेरिका शांति समझौते को लेकर वैश्विक अटकलें तेज हैं। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हुई हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बार-बार यह दावा किया है कि इसी रविवार दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम और शांति समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं।

हालांकि इसी बीच रविवार को लेबनान में एक बार फिर इजरायल द्वारा हमला किए जाने की खबर सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि दक्षिण लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले ही संकेत दिए थे कि अमेरिका और ईरान के बीच एक शांति समझौता वर्चुअल रूप से हस्ताक्षरित किया जा सकता है और इसके रविवार को होने की संभावना है। लेकिन अल-जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार ट्रम्प के आधिकारिक रविवार के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार के हस्ताक्षर समारोह (चाहे वर्चुअल हो या प्रत्यक्ष) का उल्लेख नहीं है।

हालांकि यह भी कहा गया है कि कार्यक्रम में बाद में किसी आयोजन को जोड़ा जा सकता है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा था कि “समझौता कल हस्ताक्षरित होने की उम्मीद है और इसके तुरंत बाद हॉर्मुज जलडमरूमध्य सभी के लिए खोल दिया जाएगा।”

हालांकि ईरान ने ट्रम्प के इस दावे को खारिज कर दिया है। ईरान का कहना है कि शांति समझौते को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन यह तय नहीं हुआ है कि हस्ताक्षर कब होंगे।

दूसरी ओर पाकिस्तान ने भी इस मुद्दे में भूमिका निभाई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने कहा है कि अगले 24 घंटों के भीतर ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष का अंत हो सकता है और दोनों पक्ष इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से एक समझौते पर हस्ताक्षर कर सकते हैं।

Articles you may like: