फीफा विश्वकप की शुरुआत हो चुकी है। अमेरिका के टेक्सस राज्य में भी मैच होने वाले हैं। इस बीच शुक्रवार (12 जून) को एक बार फिर से टेक्सस के मिडलैंड इलाके में दिन-दहाड़े गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना स्थानीय समयानुसार शुक्रवार की सुबह की बतायी जाती है।
इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मरने की पुष्टि हुई है, वहीं 10 लोग घायल हो गए हैं। हालांकि विश्वकप के मैच जिन दो शहरों में होने वाले हैं, डलास और ह्यूस्टन, वहां से मिडलैंड कई सौ मील की दूरी पर मौजूद है। लेकिन मेगा इवेंट से ठीक पहले दिन दहाड़े खुली सड़क पर इस गोलीबारी की घटना ने लोगों को सकते में डाल दिया है।
छिप गया था हमलावर
स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हमले के बाद हमलावर स्थानीय एक बहुमंजिला इमारत में जाकर छिप गया था। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया था और लंबे समय तक दोनों पक्षों के बीच संघर्ष जारी था। बाद में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान मिडलैंड के मेयर लोरी ब्लॉन्ग ने बताया कि वर्तमान में हमारे पास 11 लोगों को गोली लगने की जानकारी मिली है जिसमें से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी है।
#Breaking Ector County Sheriff Mike Griffis has confirmed an active shooter in #Midland Texas; the suspect is reportedly barricaded in a building in downtown Midland near the Tall City Vet Clinic and All American Collision and Victorian Inn in the area of Business 20 and pic.twitter.com/AHQz8MsbyX
” Global OSINT (@GlobalOSINTHQ) June 12, 2026
अस्पताल में लगाया गया लॉकडाउन
मिडलैंड पुलिस विभाग के प्रमुख ग्रेग स्नो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर बताया कि शुक्रवार (12 जून) की सुबह वेस्ट वायल स्ट्रीट के 4600 ब्लॉक की एक इमारत से अचानक गोलीबारी की आवाजें आने लगी थी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया था।
Read Also | रूसी तेल खरीद पर एस. जयशंकर का दोटूक जवाब, बोले- भारत राष्ट्रीय हित देखकर लेता है फैसला
इस घटना की वजह से पास में मौजूद मिडलैंड मेमोरियल अस्पताल के लोगों के मन में काफी डर बैठ गया था। अस्पताल के प्रवक्ता तासा रिचर्डसन ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय समयानुसार सुबह 8.20 बजे अस्पताल परिसर में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया। लगभग 2 घंटे बाद सुबह 10.10 बजे लॉकडाउन हटाया गया लेकिन आपातकाल के अलावा अन्य विभागों को नहीं शुरू किया गया था।
अंतर्राष्ट्रीय अपराध विशेषज्ञ और समाजवैज्ञानिकों का मानना है कि अमेरिका के टेक्सस और आसपास के इलाके में हाल फिलहाल के समय में इस प्रकार की गोलीबारी की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ग्रेग स्नो का कहना है कि इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढा जा रहा है। हालांकि हमलावर का परिचय और उसने क्यों हमला किया, इस संबंध में कोई जानकारी शेयर नहीं की गयी है। घटना के बाद पूरे मिडलैंड शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।