रविवार (14 जून) को WBCS 2024 की प्रीलिमिनरी परीक्षा आयोजित होने वाली है। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो ने इस दिन अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि रविवार को ब्लू लाइन और ग्रीन लाइन मेट्रो पर अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
आमतौर पर रविवार को ब्लू और ग्रीन लाइन पर सुबह 9 बजे से ही मेट्रो सेवाएं उपलब्ध रहती है लेकिन रविवार (14 जून) को परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सुबह 8 बजे से मेट्रो चलाने का फैसला लिया गया है।
ब्लू लाइन पर कितनी मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी?
- रविवार, 14 जून, को दक्षिणेश्वर-शहीद खुदीराम (ब्लू) लाइन पर निर्धारित 152 मेट्रो सेवाएं के बजाए 156 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।
- सुबह 8 से 9 बजे के बीच दोनों स्टेशनों से 30 मिनट के अंतराल में मेट्रो चलेगी। इसके बाद सामान्य रूप से मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होगी। दोनों अंतिम स्टेशनों से पहली मेट्रो सुबह 8 बजे खुलेगी।
ग्रीन लाइन पर कितनी मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी?
- रविवार, 14 जून, को निर्धारित 108 मेट्रो सेवाओं के बजाए हावड़ा मैदान-सेक्टर 5 (ग्रीन) लाइन पर 112 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी।
- इस लाइन पर भी सुबह 8 से 9 बजे के बीच 30 मिनट के अंतराल में मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। बाद में सामान्य रूप से मेट्रो चलेगी। हावड़ा मैदान से पहली मेट्रो सुबह 8 बजे खुलेगी और सॉल्टलेक सेक्टर 5 से पहली मेट्रो सुबह 8.02 मिनट पर खुलेगी।
मेट्रो सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ब्लू व ग्रीन लाइन पर अंतिम मेट्रो के समय में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। यलो लाइन पर रविवार को सामान्य मेट्रो सेवाएं ही उपलब्ध होंगी। पर्पल और ऑरेंज लाइन पर रविवार को मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेगी।