बॉलीवुड की सबसे धांसु कॉमेडी फ्रेंचाइजी की फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है। जिसे देखकर यह साफ-साफ समझ में आ रहा है कि दर्शक एक बार फिर से हंस-हंस कर लोटपोट जरूर होने वाले हैं। फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और संजय मिश्रा के साथ इस बार रवि किशन भी धमाल मचाने के लिए आ रहे हैं।
साथ में ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, अंजलि आनंद भी लोगों को खूब हंसाने वाली हैं। हर बार कैश की तलाश में कभी OK तो कभी W की ढूंढने वाली अजय देवगन की टीम इस बार खजाने की तलाश करेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग गोवा और मुंबई के अलग-अलग लोकेशंस पर हुई है। इस बार अजय देवगन की पूरी पलटन 'M' को ढूढने वाली है क्योंकि उसके नीचे ही मिलेगा खजाना। और इस तलाश के दौरान दर्शकों को मिलेगी जबरदस्त कॉमेडी और कई लाफ्टर राइड्स।
Read Also | 'Welcome to The Jungle' में भोजपुरी एक्टर के किरदार में दिखेंगे अक्षय कुमार
जैसा हमने पहले ही बताया है कि खजाना M के नीचे छिपा हुआ है। इसलिए स्मार्ट आदि-मानव और अजय देवगन व लल्लन यानी रितेश की जोड़ी उसकी तलाश में ही एड़ी-चोटी का जोर लगाने वाली है। फिल्म धमाल 4 का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है जो इस फिल्म के तीनों पार्ट बना चुके हैं।
'धमाल 4' 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि फिल्म के VFX ने दर्शकों को थोड़ा निराश जरूर किया है। सोशल मीडिया पर कुछ फैंस को फिल्म का VFX पसंद नहीं आ रहा है। वहीं बात अगर स्टार कास्ट की करें तो एक बार फिर से रवि किशन पर सबकी नजरें गड़ी हुई हैं। रवि किशन अपने अलग अंदाज में न सिर्फ दर्शकों को गुदगुदाएंगे बल्कि उनका पायरट वाला अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है।