🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

₹370 की बिरयानी विवाद के बाद इंस्टाग्राम पर वापस लौटे प्रणीत मोरे, कहा - मैं इस नफरत के लायक...

प्रणीत मोरे ने कहा कि मैं चाहता तो इसे रोक सकता था लेकिन मैंने जैसे रिएक्ट किया वह 'लैप्स इन जजमेंट' था जो मेरी गलती है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 13, 2026 13:13 IST

स्टैंड अप कॉमेडियन प्रणीत मोरे को '₹370 की बिरयानी' काफी महंगी पड़ गयी। लगातार ट्रोलिंग और Hate मिलने के बाद आखिरकार प्रणीत मोरे ने अपने इंस्टग्राम प्रोफाइल से एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह इस विवाद पर माफी मांगते नजर आ रहे हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो में प्रणीत यह भी दावा करते हैं कि उन्होंने अपना इंस्टाग्राम प्रोफाइल डिएक्टिवेट नहीं किया था बल्कि वह सस्पेंड हो गया था। प्रणीत कहते हैं कि इस विवाद में उन्हें जो नफरत मिल रही है वह उसके लायक हैं।

रोकना चाहिए था लेकिन...

प्रणीत मोरे कहते हैं कि पिछले कुछ दिनों से उन्होंने असंख्य लोगों की प्रतिक्रियाएं, आलोचनाएं और विचार पढ़ा। इसके बाद ही वह अपनी भूमिका को लेकर फिर से विचार करने पर बाध्य हो गए। उन्होंने कहा कि एक स्टैंड अप कॉमेडियन के तौर पर परिस्थिति को समझने में मैं असफल हुआ।

मैं चाहता तो इसे रोक सकता था लेकिन मैंने जैसे रिएक्ट किया वह 'लैप्स इन जजमेंट' था जो मेरी गलती है। मैंने उन्हें एक मंच दे दिया था। सभी लोग इस बात पर हंस रहे थे और मैंने भी उन्हें नहीं रोका।

Read Also | Peddi में जाह्नवी कपूर के बदले जाएंगे विवादित सीन, डायरेक्टर ने मांगी माफी

बता दें, इस विवाद की शुरुआत क्राउड वर्क शो के एक वीडियो के वायरल होने के बाद हुई। इसमें हिमांशु जांगरा नाने नामक एक युवा यह कहता हुआ दिखाई देता है कि वह डेट पर ले जाकर एक युवती को ₹370 की बिरयानी खिलाता है।

जब युवती उनसे घर छोड़ने के लिए कहती हैं तो वह बात उन्हें पसंद नहीं आती क्योंकि उन्हें अपने ₹370 'वसूल' करने थे। युवक दावा करता है कि वह युवती को उसकी मर्जी के खिलाफ किसी सुनसान से पार्क में लेकर जाता है। वीडियो के वायरल होने के बाद किसी भी संपर्क को स्थापित करने के लिए Consent की आवश्यकता को लेकर चर्चाएं शुरू हो गयी।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया प्रणीत मोरे का वीडियो :-

नफरत के लायक हूं

प्रणीत मोरे ने बताया कि उन्हें समझ में आ गया है कि उस समय उन्हें उक्त युवक का विरोध करना चाहिए था लेकिन ऐसा न करके वह भी युवक की बातों पर हंस रहे थे। इस वजह से लोगों को लगा कि वह भी युवक की बातों का समर्थन कर रहे हैं। लेकिन उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।

उन्होंने कहा कि भले ही उनका उद्देश्य जो भी रहा हो लेकिन उनके व्यवहार से गलत संदेश गया है जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी। साथ ही कहा कि जो नफरत उन्हें मिल रही है वह इसके लायक भी हैं। मोरे ने कहा कि मुझे लोगों की नाराजगी समझ में आ गयी है। काफी लोगों का मन मेरी वजह से दुखा है।

अपनी गलती से सबक लेते हुए उन्होंने कहा कि वह इस घटना से शिक्षा लेने की कोशिश कर रहे हैं और भविष्य में और भी जिम्मेदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल सभी तरह की विवादों से दूर रहने की कोशिश करेंगे।

Articles you may like: