कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के घर पर शनिवार की भोर में केंद्रीय बल के जवानों को साथ लेकर शनिवार (13 जून) की भोर में शालबनी थाना और कालीघाट थाना की पुलिस पहुंची। भोर के करीब 3 बजे सुरक्षाकर्मियों की मदद से तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव के घर में प्रवेश कर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया।
इस दौरान कालीघाट थाना की पुलिस भी लगातार मौजूद रही। तलाशी अभियान के बाद अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे पूरे घर में सर्च किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित राय की तलाश में शालबनी थाना की पुलिस छापेमारी कर रही है।
इस तलाशी अभियान के बाद मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जांच में मैंने हर तरह से सहयोग किया है। छिपाया है या नहीं, यह जांचने के लिए मेरे पूरे घर की तलाशी ली गयी है। जवाब मांगने के लिए जांच एसेंजी के प्रतिनिधियों से पूछे।
Read Also | अभिषेक बनर्जी के घर भोर में केंद्रीय बल के साथ तलाशी लेने पहुंची पुलिस, क्या है मामला?
शनिवार की सुबह से ही कालीघाट में काफी तनावपूर्ण माहौल देखा जा रहा है। अभिषेक बनर्जी के घर छापेमारी की जानकारी मिलते ही तुरंत पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी वहां पहुंच गयी। बताया जाता है कि उनकी व अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में ही पूरे घर की तलाशी ली गयी।
लगभग 4 घंटा से अधिक समय तक तलाशी ली गयी। मिली जानकारी के अनुसार पूरे समय के दौरान तृणमूल सांसद के पटुआपाड़ा स्थित इस घर को केंद्रीय बलों के जवानों ने घेर कर रखा था। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन बल को भी तैनात किया गया था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित राय के खिलाफ रुपए वसूलने, भूमि घोटाला समेत कई मामले हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार (12 जून) की रात को सुमित राय का टावर लोकेशन सांसद के घर पर ही दिखा रहा था।
इसलिए उनकी तलाश में ही पुलिस वहां पहुंची थी। हालांकि यहां सुमित राय के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस के जाने के बाद ही अभिषेक बनर्जी के घर से ममता बनर्जी भी निकली। उन्हें बाहर तक छोड़ने के लिए आए अभिषेक बनर्जी ने उसी समय मीडिया से बात की और अपनी नाराजगी जाहिर की।