🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ढाई घंटे इंतजार करती रही CID, लौटते ही अभिषेक बनर्जी ने किया पलटवार, 'मेरे खिलाफ केस तो अमित शाह पर क्यों नहीं?'

अभिषेक बनर्जी ने सवाल उठाते हुए कहा कि नोटिस देने आने से पहले क्यों बताकर नहीं आए।

By Moumita Bhattacharya

Jun 13, 2026 01:38 IST

चुनाव प्रचार के दौरान दिए विवादित बयान को लेकर अभिषेक बनर्जी को CID ने नोटिस दिया लेकिन नोटिस देने को लेकर जो नाटकीय परिस्थिति पैदा हुई उसे देखकर हर किसी ने अपना माथा पकड़ लिया। शुक्रवार (12 जून) को कालीघाट में अपने घर के सामने से संवाददाता को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने CID पर एक के बाद एक कई कटाक्ष किए। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मैंने कोई जांच को नहीं टाला है।

शुक्रवार को जब CID की टीम पहली बार अभिषेक बनर्जी के घर पर गयी तब वह ममता बनर्जी के घर पर बैठक कर रहे थे। लगभग ढाई घंटे तक CID की टीम ने इंतजार किया। इसके बाद जब अभिषेक बनर्जी वापस लौटे तो उन्होंने पहले संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया जिसके कुछ देर बाद CID की टीम फिर से उन्हें नोटिस देने पहुंची।

Read Also | नए मामले का नोटिस देने के लिए फिर से अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID की टीम, इस बार क्या है आरोप?

अगर आते हैं तो पहले फोन करके आएं

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं बैठक में था जब मुझे CID के आने का पता चला। मैंने अपने सचिव के माध्यम से उनसे कहलवाया था कि किसी को भी नोटिस देकर चले जाएं, मुझे मिल जाएगा। अगर मेरे हाथों में ही नोटिस देना है तब इंतजार करना पड़ेगा।

इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि नोटिस देने आने से पहले क्यों बताकर नहीं आए। CID अगर मुझे फोन करके आती तो मैं घर पर रहता। अगर आपलोग (CID) आएं तो पहले संपर्क करके तब आएं वरना इंतजार करना पड़ेगा।

प्रत्येक क्रिया की विपरीत और समान प्रतिक्रिया होती है

अभिषेक बनर्जी के 'डीजे' वाले बयान पर उनको CID का नोटिस मिला है। शुक्रवार (12 जून) को अभिषेक बनर्जी ने इसका जवाब भी दिया। उन्होंने कहा कि मैंने अगर डीजे बजाने की बात की भी हो, देश के गृह मंत्री कह रहे हैं कि तृणमूल के लोगों को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे।

Read Also | मेरे बारे में बात करने का कल्याण बनर्जी को अधिकार है : अभिषेक बनर्जी

प्रत्येक क्रिया की समान और विपरीत प्रतिक्रिया होती है। ज्ञानेश कुमार को अगर मेरे खिलाफ कार्रवाई करनी होगी तो अमित शाह के खिलाफ भी कार्रवाई करनी होगी। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार बदल गयी है इसलिए मामला दायर हुआ है। अगर मेरे खिलाफ मामला दायर हुआ है तो अमित शाह के खिलाफ क्यों नहीं होगा।

अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से मिलने की बात क्यों मीडिया में आयी या CID की पूछताछ की बात क्यों मीडिया में आयी, यह सवाल भी उठाया। उन्होंने एक प्रकार से मीडिया को चेतावनी के अंदाज में कहा कि बिना कोई बात किए अगर गलत जानकारी दी जाएगी तो हाई कोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक जाने को मजबूर हो जाऊंगा।

सिलीगुड़ी में मामला दायर

चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान के आरोप में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी के साइबर क्राइम थाना में मामला दायर किया गया है। यह मामला संजय सिंहल नामक एक व्यक्ति ने दर्ज करवाया है। उनके खिलाफ कुल 4 विवादित बयानों या यूं कहें धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है।

27 अप्रैल को एक सभा के दौरान नाम लिए बगैर अमित शाह को धमकाने का आरोप अभिषेक बनर्जी पर लगाया गया है। इसके साथ ही आरोप है कि महेशतला के रोड शो, आरामबाग की बैठक और 4 मई को नंदीग्राम की सभा में उन्होंने एक के बाद भाजपा को कई धमकियां दी। इस वजह से उनके खिलाफ FIR दर्ज करवायी गयी है।

Articles you may like: