अहले सुबह तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर पर शालबनी थाना की पुलिस के साथ तलाशी लेने पहुंचे केंद्रीय बल के जवान। साथ में कालीघाट थाना की पुलिस भी मौजूद थी। शनिवार (13 जून) की सुबह जैसे ही यह बात की जानकारी फैली, पूरे कोलकाता में हंगामा मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी के पूरे घर को बड़ी संख्या में केंद्रीय बल के जवानों ने घेर रखा है। मौके पर कोलकाता पुलिस की महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं। सिर्फ इतना ही नहीं परिस्थिति के बिगड़ने की आशंका के मद्देनजर कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन बल को भी तैनात रखा गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भोर में करीब 3 बजे केंद्रीय बल के जवानों को लेकर कालीघाट थाना की पुलिस अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची। पहले बाहर से पुकारा गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। आखिरकार सुरक्षा बलों की मदद से पुलिस घर के अंदर घुसी।
Read Also | नए मामले का नोटिस देने के लिए फिर से अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID की टीम, इस बार क्या है आरोप?
करीब 1 घंटे से अधिक समय तक तलाशी अभियान चलाने के बाद सुबह लगभग 7 बजे पुलिस बाहर निकली। थोड़ी देर आपस में बातचीत करने के बाद फिर से अंदर गयी। अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस की तलाशी अभियान की जानकारी मिलते ही वहां पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहुंची। बताया जाता है कि तलाशी अभियान के दौरान वह अभिषेक बनर्जी के साथ ही मौजूद रहीं।
Officials of Salboni Police Station arrived at #TMC MP #AbhishekBanerjees residence in connection with a case against his PA Sumit Roy. pic.twitter.com/JYpE65czGB
” Pooja Mehta (@pooja_news) June 13, 2026
किस मामले में हुई तलाशी?
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बनर्जी के सहायक सुमित राय के खिलाफ दर्ज हुए एक मामले में शालबनी थाना की पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। सुमित राय के खिलाफ रुपए वसूली का आरोप है। इसके साथ ही भूमि घोटाला, वित्तीय धोखाधड़ी और रुपए लेकर टिकट दिलवाने का आरोप भी लगाया गया है। बताया जाता है कि सुमित राय का आखिरी टावर लोकेशन कालीघाट ही मिली थी।
उन्हें ढूंढते हुए ही सांसद के घर पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया था। बताया जाता है कि अभिषेक बनर्जी के सहायक की तलाश में कालीघाट के पटुआपाड़ा की पूरी इमारत में पुलिस ने सर्च किया था। हालांकि बताया जाता है कि पुलिस को अभी तक सुमित राय के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।