अदालत का आदेश आते ही राज्य के पूर्व खेल मंत्री अरुप विश्वास को विधाननगर दक्षिण थाना ने मेसी कांड में हाजिर होने का तीसरा नोटिस भेजा है। इस नोटिस में उन्हें 48 घंटे के अंदर हाजिर होने का आदेश दिया गया है। बुधवार (10 जून) को कलकत्ता हाई कोर्ट से अरुप विश्वास को कानूनी राहत तो मिली लेकिन बार-बार उपस्थिति को टालने की वजह से उन्हें कड़ी फटकार भी मिली है।
मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश सौगत भट्टाचार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस अगर बुलाती है तो अरुप विश्वास को निर्धारित दिन ही हाजिर होना होगा।
इसके साथ ही न्यायाधीश ने कहा कि जांच पर कोई स्थगितादेश जारी नहीं किया जाएगा। इसके बाद ही अदालत के आदेश पर पूर्व खेल मंत्री अरुप विश्वास को 48 घंटों में हाजिर होने का तीसरा नोटिस विधाननगर थाना ने भेजा है।
विस्तार से पढ़ने के लिए कुछ देर बार रिफ्रेश करें...