प्राथमिक नियुक्ति भ्रष्टाचार के एक मामले में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंच गए हैं। उन्हें पहले ही नोटिस भेजकर सोमवार (15 जून) की सुबह 11 बजे सॉल्टलेक में ED के ऑफिस में हाजिर होने के लिए कहा गया था।
इस नोटिस के आधार पर सुबह लगभग 10 बजे कालीघाट के अपने निवास से अभिषेक बनर्जी सॉल्टलेक के लिए रवाना हुआ और करीब 10.57 बजे अपनी काले रंग की गाड़ी में वह सीजीओ कॉम्प्लेक्स परिसर में पहुंच गए। गाड़ी से नीचे उतरकर वह सीधे कॉम्प्लेक्स के अंदर चले गए। इस दौरान उन्होंने मीडियाकर्मियों के किसी भी सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।
Read Also | हस्ताक्षर विवाद को लेकर सीआईडी की जांच तेज, अभिषेक बनर्जी से फिर पूछताछ
बता दें, एन्फोर्समेंट डिरेक्टोरेट (ED) पिछले लंबे समय से प्राथमिक स्तर पर नियुक्ति प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रही है। इस मामले में ही राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को गिरफ्तार किया गया था।
इसके अलावा इस मामले में बोर्ड के अध्यक्ष पद पर रह चुके कई व्यक्तियों की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि वर्तमान में पार्थ चटर्जी समेत कई लोग जमानत पर रिहा हो चुके हैं।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | TMC MP Abhishek Banerjee arrives at the office of Enforcement Directorate for questioning in the teacher recruitment scam case. pic.twitter.com/wB2fN4iCRu
— ANI (@ANI) June 15, 2026
अब इसी मामले की जांच के दौरान जांच अधिकारियों के स्कैनर पर अभिषेक बनर्जी का नाम भी आया। इससे पहले भी उन्हें मामले की जांच के लिए बुलाया जा चुका है। सांसद अभिषेक बनर्जी इससे पहले 2 बार ED के ऑफिस में उपस्थित हो चुके हैं। अब एक ओर राज्य पुलिस व CID उन्हें बार-बार तलब कर रही है व इसी दौरान उन्हें ED ने भी समन भेजा।
गौरतलब है कि विधानसभा में हस्ताक्षर विवाद में रविवार (14 जून) को भवानी भवन में CID ने अभिषेक बनर्जी से लंबी पूछताछ की थी। 16 जून को उन्हें फिर से भवानी भवन में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।
बताया जाता है कि उस उनसे विधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में 'डीजे बजाने' वाले बयान के खिलाफ दायर मामले में राज्य पुलिस के जांच अधिकारी पूछताछ करना चाहते हैं। अब इस बीच ED का समन मिलने से अभिषेक बनर्जी की परेशानी और भी बढ़ गयी है। आज (15 जून) को वह ED के अधिकारियों के सामने सीजीओ कॉम्प्लेक्स में हाजिर हो चुके हैं।