🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'बागी' सांसदों की बैठक के बीच चर्चाओं में छाया लोकसभा स्पीकर को अभिषेक बनर्जी का लिखा पत्र, क्या है उसमें?

एक तरफ जब भूपेंद्र यादव के घर पर तृणमूल के 'बागी' सांसद बैठक कर रहे हैं उसी समय सांसद कीर्ति आजाद और राज्यसभा सांसद सागरिका घोष लोकसभा स्पीकर के घर पर गयी।

By Moumita Bhattacharya

Jun 14, 2026 19:45 IST

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर तृणमूल के 'बागी' सांसद बैठक कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर पर चर्चाएं हो रही हैं कि इस बैठक के बाद ही 'बागी' सांसद अलग ब्लॉक बनाने के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र देने जाएंगे।

इस बीच तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी का पत्र तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने यह पत्र लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को लिखा है। इस पत्र में उन्होंने अनुरोध किया है कि पार्टी के किसी भी अलगाववादी गुट को स्वीकार न किया जाए।

एक तरफ जब भूपेंद्र यादव के घर पर तृणमूल के 'बागी' सांसद बैठक कर रहे हैं उसी समय सांसद कीर्ति आजाद और राज्यसभा सांसद सागरिका घोष लोकसभा स्पीकर के घर पर गयी। वहां उन्होंने अनुरोध किया कि 'बागियों' को स्वीकृति न दी जाए।

Read Also | तृणमूल सांसद सौगत राय का दावा, भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ कुछ हद तक सफल

सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि वे अभिषेक बनर्जी का पत्र लेकर गए। कथित तौर पर इस पत्र पर 10 जून की तारीख अंकित है। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए कीर्ति आजाद और सागरिका घोष ने कहा कि अगर स्पीकर 'बागी' गुट को स्वीकार करते हैं तो कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।

सागरिका घोष ने कहा कि इस प्रकार अलग गुट बनाने की दिशा में कदम उठाना असंवैधानिक और गैरकानूनी है। वहीं कीर्ति आजाद ने दावा किया कि सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच के आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि कोई विभाजन नहीं हो सकता है।

महाराष्ट्र के बारे में दिए एक फैसले में भी कहा गया था कि ऐसा विभाजन गैर कानूनी है। उन्होंने बताया कि हम इसी सिलसिले में एक पत्र देने और लोकसभा स्पीकर से कानूनी प्रक्रिया के तहत काम करने का अनुरोध करने के लिए ही हम आए हैं।

ANI की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार आज (14 जून) को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दिल्ली स्थित आवास पर तृणमूल के जो 'बागी' सांसद पहुंचे हैं, उनमें काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंद्योपाध्याय, शताब्दी रॉय, सायोनी घोष, माला राय, अरुप चक्रवर्ती शामिल हैं। इसके बाद शाम को काकोली घोष दस्तीदार, सुदीप बंद्योपाध्याय, शताब्दी रॉय व अन्य लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के घर पर पहुंचे।

Read Also | तृणमूल में बढ़ी सियासी हलचल, दिल्ली बैठक से पहले काकली ने किया 22 सांसदों का दावा

तृणमूल से निष्कासित नेता रिजू दत्त ने दावा किया कि 'बागी' गुट में 22 सांसद शामिल हो सकते हैं जो भाजपा के नेतृत्व वाली NDA का समर्थन करेंगे। उन्होंने दावा किया कि मैंने इनमें से कुछ से व्यक्तिगत रूप से बात की और वे सोमवार (14 जून) को लोकसभा में स्पीकर से मिलकर विपक्ष का अलग नेता बनाने की मांग कर सकते हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि भूपेंद्र यादव के आवास पर हुई 'बागी' सांसदों की बैठक में भाजपा सांसद निशिकांत दूबे भी मौजूद थे। मीडिया से बात करते हुए सुदीप बंद्योपाध्याय ने दावा कि अधिकांश सांसद और विधायक यह चाहते हैं कि ममता बनर्जी के निर्देशों के मुताबिक ही पार्टी का संचालन हो।

उन लोगों के इस अनुरोध ने मेरे दिल को छूआ है। इसलिए मैंने फैसला लिया है कि मैं उनके साथ ही हूं। चर्चाएं हैं कि अगर 'बागी' सांसद अलग ब्लॉक बनाने में सफल होते हैं तो उस ब्लॉक का नेता सुदीप बंद्योपाध्याय को बनाया जा सकता है।

Articles you may like: