बैरकपुर औद्योगिक क्षेत्र और आसपास के इलाकों के बीच आवाजाही के लिए परिवहन संपर्क को बेहतर बनाने के लिए 3 नए बस रूट शुरू करने की योजना बनायी गयी है। राज्य के परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद अर्जुन सिंह ने इस बात की घोषणा की।
तृणमूल शासन के दौरान कई रूट्स पर बस रूटों के बंद हो जाने का पिछले कई समय से आरोप लगाया जा रहा था। कौन-कौन से नए रूट्स पर चलेगी बस?
जल्द शुरू होगी 3 नई बस रूट्स
बैरकपुर सांगठनिक जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए बैरकपुर से 3 नए रूट्स पर बसों को शुरू करने की योजना बनायी जा रही है।
Read Also | स्कूल शिक्षा विभाग ने जिलाधिकारियों को जारी किया निर्देश,स्कूलों से हटेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल
जिन 3 नए रूट्स पर जल्द सरकारी बस सेवाएं उपलब्ध करवाने की योजना बनायी गयी है उनमें शामिल हैं -
- कांचरापाड़ा-बैरकपुर
- बैरकपुर-धर्मतल्ला
- कल्याणी एम्स-बैरकपुर
बताया जाता है कि नई प्रत्येक रूट्स पर कम से कम 25 बसों का चलाने की योजना बनायी गयी है। कल्याणी एक्सप्रेस वे से होकर ये बसें आवाजाही करेंगी। इसके साथ ही परिवहन मंत्री ने बताया कि कल्याणी एम्स से मुड़ागाछा तक बस सेवा को भी शुरू करने की कोशिश की जा रही है।
मंत्री अर्जुन सिंह ने क्या कहा?
परिवहन मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि राज्य में वर्तमान में सरकारी बसों की संख्या काफी कम है। इसलिए सरकारी बसों की संख्या को बढ़ाना ही मेरी प्राथमिकता है। खासतौर पर कल्याणी रोड के बड़े हिस्से तक कोई बस सेवा नहीं होने की वजह से यात्रियों को पिछले लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान करने और नई रूट्स पर बस सेवाओं को शुरू करने की पहल की जा रही है।