नई पार्टी में शामिल हो रहे हैं तृणमूल के 'बागी' सांसद! तृणमूल कांग्रेस का बागी ब्लॉक त्रिपुरा की राजनीतिक पार्टी NCP (National Citizens' Party) में शामिल होने वाले हैं। इस बात की पुष्टि सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने मीडिया से हुई बातचीत में की।
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के दिल्ली स्थित आवास पर उनसे मिलकर बाहर निकलने के बाद काकोली घोष दस्तीदार ने इस बात की पुष्टि की।
गौरतलब है कि आज (14 जून) को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के घर पर काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी राय, सुदीप बंद्योपाध्याय, दीपक अधिकारी उर्फ देव, सायनी घोष, मिताली बाग, जून मालिया, युसूफ पठान, पार्थ भौमिक, माला राय, असीत माल, अरुप चक्रवर्ती समेत 20 सांसदों ने बैठक की।
वहां से लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के आवास पर 'बागी' सांसद गए। इसके कुछ देर बाद बाहर निकलकर सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने मीडिया के सामने घोषणा करते हुए कहा कि हमने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि हमें अलग से बैठने की जगह दी जाए।
#WATCH | Delhi: After meeting Lok Sabha Speaker Om Birla, Rebel TMC MP Kakoli Ghosh Dastidar says, "We requested separate seating arrangements. we've said that we are merging with the Nationalist Citizens Party." pic.twitter.com/t0zR64bD0x
ANI (@ANI) June 14, 2026
इसके साथ ही उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि तृणमूल के चुनाव चिन्ह से जीतकर आने वाले 20 सांसद National Citizens' Party के साथ विलय कर रहे हैं। यह त्रिपुरा की स्थानीय पार्टी बतायी जाती है जो मुख्य रूप से त्रिपुरा के साथ-साथ असम और पश्चिम बंगाल में सक्रिय है। राजनीतिक तौर पर इस पार्टी की अलग पहचान न होने के बावजूद NDA के साथ इस पार्टी के संबंध अच्छे बताए जाते हैं।
वहीं लोकसभा स्पीकर से मिलकर बाहर निकलने के बाद तृणमूल के बागी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम नेशनल सिटीजंस पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह एक राजनीतिक पार्टी है। इसे वर्तमान में एक आंचलिक पार्टी के रूप में जाना जाता है। हमने इसमें विलय किया है...अब कोर्ट ही तय करेगी कि वास्तविक तृणमूल (TMC) कौन है।
मीडिया से बात करते हुए काकोली घोष दस्तीदार ने दावा किया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में NDS का साझेदार बनकर वे देश के लिए काम करेंगे।
#WATCH | Delhi: TMC rebel MP Sudip Bandyopadhyay says, "We have joined the Nationalist Citizens' Party. This is a political party. It is a recognised regional party. We have merged with it... It will be decided in the court which one the real TMC is." pic.twitter.com/BEbG5atOUx
— ANI (@ANI) June 14, 2026
कौन हैं NCP?
National Citizens' Party अथवा NCP एक छोटी आंचलिक पार्टी है। एक राजनीतिक पार्टी के रूप में इनका रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद ये ज्यादा प्रसिद्ध नहीं हैं। मुख्य रूप से समाजसेवाओं के कार्यों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सेवा का काम करते हैं।
चुनाव में भी लड़ने का इनका इतिहास लगभग ना के बराबर ही है। साल 2023 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में NCP के प्रत्याशी के तौर पर जहांगीर अली चुनावी मैदान में उतरे थे। उन्होंने उनाकोटी कैलाश से चुनाव लड़ा था। उन्हें बहुत कम वोट मिला था।
लोकसभा स्पीकर के साथ बैठक के बाद तृणमूल के 'बागी' सांसद Image : Ei Samay सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कानूनी समस्याओं को टालने के लिए ही पार्टी बदलने का फैसला लिया गया है। अगर तृणमूल की स्वतंत्र शाखा अथवा असली तृणमूल की मान्यता मिल जाती तो कोई समस्या नहीं होती। लेकिन आज (14 जून) शाम को ममता बनर्जी के साथ खड़े दो सांसद, कीर्ति आजाद और सागरिका घोष लोकसभा स्पीकर के पास पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी का पत्र लेकर गए थे जिसमें अभिषेक बनर्जी ने अनुरोध किया था कि किसी भी अलगाववादी गुट को स्वीकार न किया जाए।
इसलिए कानूनी समस्या पैदा होने का एक खतरा पैदा हो रहा था। इसके बाद ही एक ऐसी पार्टी NCP का नाम सामने आया जो बंगाल की राजनीति के साथ जल्दी ही घुलमिल सकेगी।