🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भोपाल AIIMS में गलती से फॉर्मलिन का इंजेक्शन लगाने से ल्यूकोमिया पीड़ित बच्चे की मौत, मामला दर्ज

अस्पताल ने मामले की जांच शुरू कर दी और लापरवाही के आरोप में दो नर्सिंग अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दायर किया है।

By Debdeep Chakraborty, Moumita Bhattacharya

Jun 14, 2026 20:12 IST

मध्य प्रदेश के भोपाल एम्स (AIIMS) से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 3 साल की एक बच्चे को लापरवाही में दवाई के बदले फॉर्मलिन का इंजेक्शन लगा देने का आरोप लगाया जा रहा है। इस वजह से सार्थक यादव (3) की मौत हो गयी है।

अस्पताल ने मामले की जांच शुरू कर दी और लापरवाही के आरोप में दो नर्सिंग अधिकारियों के खिलाफ पुलिस में मामला दायर किया है।

बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के सागर जिले का निवासी सार्थक ल्यूकोमिया (ब्लड कैंसर) का मरीज था। 15 दिसंबर 2025 को उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे AIIMS भोपाल के शिशु विभाग में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल की अंतरिम जांच में पता चला कि बच्चे का आईवी (IV) लाइन ब्लॉक होने पर उस समय वहां कार्यरत एक नर्स ने दवाई समझकर एक सीरिंज का इस्तेमाल किया था। आरोप है कि उस सीरिंग में फॉर्मलिन थी।

Read Also | राम मंदिर दान में गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए यूपी सरकार ने गठित की तीन सदस्यीय एसआईटी

बता दें, फॉर्मलिन का इस्तेमाल आमतौर पर पैथोलॉजी विभाग में टिश्यू, बायोप्सी के नमूनों और शवों को संरक्षित करने के काम में लाया जाता है। यह एक जहरीला रसायन होता है। बताया जाता है कि जैसे ही बच्चे के शरीर में इंजेक्शन के माध्यम से फॉर्मलिन गया, वह तुरंत बेहोश हो गया। तुरंत उसे पेडियाट्रिक ICU में ले जाया गया जहां सीपीआर समेत अन्य आपातकालीन इलाज किए गए लेकिन आखिरकार बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

इस मामले की जांच के दौरान पता चला कि बायोप्सी की प्रक्रिया के लिए सीरिंज में भरकर फॉर्मलिन लाया तो गया था लेकिन वह काम स्थगित हो जाने के बाद सीरिंज को सुरक्षित रूप से नष्ट या संरक्षित नहीं किया गया था। उसे मरीज के बेड के पास ही फेंक दिया गया था।

जांच में कथित तौर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दो नर्सिंग अधिकारियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा में भोपाल के बागसेवनिया थाना में मामला दायर किया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने दोनों को बर्खास्त कर दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों की तलाश और मामले की पूरी जांच जारी है।

Articles you may like: