🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ट्रेन में आग की अफवाह बनी जानलेवा: ट्रेन से कूदे 5 यात्रियों की दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से मौत

चेन पुलिंग के बाद मची अफरा-तफरी, घबराहट में ट्रेन से कूदे यात्री दूसरी ट्रेन को नहीं देख सके

By डॉ. अभिज्ञात

Jun 14, 2026 20:00 IST

मुरैना: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद हुई अफरा-तफरी चार यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हुई। घबराहट में ट्रेन से उतरकर पटरियों पर पहुंचे चार यात्री दूसरी ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

चेन पुलिंग के बाद यात्री उतरे नीचे

अधिकारियों के अनुसार घटना रविवार शाम करीब 4:15 बजे झांसी रेल मंडल के हेतमपुर और धौलपुर सेक्शन के बीच हुई। आग लगने की खबर फैलने के बाद किसी ने चेन खींच दी, जिससे ट्रेन रुक गई। इसके बाद कुछ यात्री जल्दबाजी में डिब्बों से उतरकर पटरियों पर आ गए।

सामने से आ रही थी पातालकोट एक्सप्रेस

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से यात्रियों में दहशत फैल गई थी। इसी दौरान समानांतर ट्रैक पर पातालकोट एक्सप्रेस गुजर रही थी। घबराहट में नीचे उतरे चार यात्री आने वाली ट्रेन को नहीं देख सके और उसकी चपेट में आ गए। हादसे में चारों की मौत हो गई।

रेलवे और पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा राहत एवं जांच की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

Articles you may like: