पटनाः बिहार के बगहा के लौकरिया थाना क्षेत्र में 10 जून की रात नरकटी गांव के एक आम बगीचे में महिला का शव पेड़ से लटका मिला था। अगले दिन उसकी पहचान 24 वर्षीय हेमलता कुमारी के रूप में हुई, जो गरकटी गांव निवासी थी। मामले की जांच करने जब पुलिस की टीम मृतका के घर पहुंची, तो पुलिस को देखते ही पति गौतम काजी भागने लगा। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ शुरु कर दिया।
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि घरेलू विवाद के दौरान उसने गन्ने के खेत में अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। उसके बाद वह शव को आम के पेड़ से लटका दिया थी ताकि मामला खुदकशी का लगे। पुलिस ने आरोपी के खुलासे के आधार पर घटनास्थल की पहचान की और महत्वपूर्ण सबूत भी बरामद किए हैं। पत्नी की हत्या को आत्महत्या दिखाने की आरोपी की साजिश ज्यादा देर तक नहीं चल सकी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मात्र 24 घंटे में ही रहस्य से पर्दा उठ गया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
जांच के दौरान मिले सबूतों से खुदकशी की थ्योरी पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए हेमलता के पति गौतम काजी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान, उसने कथित तौर पर अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी के साथ बहस हुई थी और उसने उसे पीटा था। इसके बाद वह उसे गन्ने के खेत में ले गया, जहां गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। उसने कथित तौर पर कुछ समय तक लाश को छिपाए रखा और बाद में रात में उसे आम के पेड़ से लटका दिया ताकि मौत को आत्महत्या का मामला दिखाया जा सके।
पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।