🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

लव रिलेशनशिप से नाराज पिता का खौफनाक कदम: थाने में बेटी पर चाकू से किए कई वार, मौत

पिता ने चाकू से बेटी के पेट पर तीन और हाथ पर एक वार किया। इस घटना को पुलिसकर्मियों ने नियंत्रित किया और घायल युवती को सीएचसी पहुंचाया। जहां उसने दम तोड़ दिया।

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में परिवार वालों सी परवाह किए बगैर प्रेमी के साथ घर से गई युवती की खोज मिलने के बाद बदौसा थाने में उस समय खलबली मच गई, जब उसके पिता ने चाकू से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को पुलिस ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया लेकिन युवती ने दम तोड़ दिया।

बदौसा के बरछा-बी गांव निवासी 19 साल की शिवानी 18 मई की रात अपने प्रेमी ललित के साथ घर से चली गई थी। मामले में युवती की मां ने पड़ोसी गांव निवासी युवक के खिलाफ पुत्री को बहला कर ले जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से दोनों की तलाश में जुटी थी लेकिन शुक्रवार की सुबह पुलिस ने मध्य प्रदेश के सतना जनपद के बरौंधा क्षेत्र से दोनों को ढूंढ निकाला और उसके बाद दोनों को बदौसा थाने लाया। पूछताछ के दौरान दोनों पक्षों के परिजनों को भी सूचना देकर बुलाया गया। इसी दौरान परिजनों को युवती द्वारा प्रेमी से विवाह किए जाने की जानकारी हुई। जिसके बाद युवती का पिता के काफी देर तक समझाने के बाद भी युवती ने प्रेमी के साथ रहने की बात कही। इसी बात से नाराज होकर उसके पिता ने अचानक चाकू से उस पर चार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

पिता ने बेटी के पेट पर तीन और हाथ पर एक वार किया। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और घायल युवती को निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती की हालत गंभीर देखते हुए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल जे जाते समय युवती ने दम तोड़ दिया। यह घटना इलाके में आग की तरह फैलते ही सनसनी दौड़ गई। युवती की मां रन्नो चौहान की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता सत्यकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Articles you may like: