🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फेसबुक पेज से TMC के बागी सांसदों का NCPI में हुआ स्वागत लेकिन पार्टी का अध्यक्ष कौन? संस्थापक के पास जानकारी नहीं

सोमवार की सुबह पेज पर एक ग्राफिक्स पोस्ट किया गया जिसमें बंगाल के किस पार्टी के पास लोकसभा में कितनी सीटें मौजूद हैं, इस बारे में सभी जानकारियां दी गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 15, 2026 16:20 IST

एक ऐसी पार्टी जिसका पश्चिम बंगाल में किसी ने कभी नाम ही नहीं सुना था। न तो पश्चिम बंगाल में कभी कोई गतिविधि, न ही कोई जुलूस या सभा करते हुए इस पार्टी का नाम कभी सुनाई दिया था। लेकिन इस वक्त देश में सबसे अधिक चर्चित नाम इसी राजनीतिक पार्टी का है। इस पार्टी का नाम नेशनल सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया (National Citizens Party of India) या NCPI है।

रविवार (14 जून) की शाम को तृणमूल के चुनाव चिन्ह पर जितने वाले 20 बागी सांसदों ने NCPI में विलय की घोषणा कर दी। इसके बाद से ही देश भर में इसकी चर्चाएं होने लगी। NCPI के फेसबुक पेज से इसमें विलय होने वाले बागी सांसदों की फोटो पोस्ट कर शुभकामनाएं दी गयी थी।

सिर्फ इतना ही नहीं सोमवार (15 जून) की सुबह पेज पर एक ग्राफिक्स पोस्ट किया गया जिसमें बंगाल के किस पार्टी के पास लोकसभा में कितनी सीटें मौजूद हैं, इस बारे में सभी जानकारियां दी गयी है। वर्तमान परिस्थिति के मुताबिक बंगाल के लोकसभा सांसदों की सूची में तृणमूल 8 सांसदों के साथ तीसरे नंबर पर है। वर्तमान में बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में से 20 NCPI के पास मौजूद है।

Read Also | हावड़ा के एक पते पर रजिस्टर्ड NCPI में क्यों हो रहा TMC सांसदों का विलय? जानिए इसके पीछे की बड़ी रणनीति

पार्टी का ऑफिस हावड़ा के सांकराइल के हाटगाछा गांव में बताया जाता है। फेसबुक पेज पर NCPI को मात्र 1700 फॉलोवर्स हैं। हालांकि फेसबुक पर NCPI (https://www.facebook.com/NCPIOFFICIAL) का एक और पेज है जिसे NCPI का एक पेज ने फॉलो कर रखा है जहां से सांसदों को शुभकामना संदेश पोस्ट किया गया है।

NCPI की संस्थापक शिउली कुंडू Image : Bapan Show

लेकिन वर्तमान में इस पार्टी का अध्यक्ष कौन है?

इस बारे में प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी की स्थापना वकील शिउली कुंडू ने की थी। शिउली कुंडू का दावा है कि उनके द्वारा स्थापित पार्टी में ही 20 तृणमूल सांसदों का विलय हुआ है। हालांकि इससे अधिक कोई जानकारी उनके पास नहीं है।

मीडिया से बात करते हुए शिउली ने कहा कि करीब 1 महीने पहले उन्होंने चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि इस बारे में विस्तार से जानकारी पार्टी के वर्तमान अध्यक्ष ही दे सकेंगे। लेकिन वर्तमान में पार्टी का अध्यक्ष कौन है? यह पूछने पर शिउली कुंडू ने कहा, 'मुझे नहीं पता।'

NCPI के एक और सदस्य शांतनु दे ने दावा करते हुए कहा कि पार्टी का यह नाम रखने का सुझाव मैंने ही दिया था। ANI से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे सोशल मीडिया से ही इसके बारे में जानकारी मिली।

Read Also | Nationalist Citizens' Party में शामिल हो रहे हैं तृणमूल के 'बागी' सांसद!

क्यों न होऊं खुश...

मीडिया से बात करते हुए शांतनु दे ने कहा कि अगर मेरी पार्टी का विकास होता है, वह आगे बढ़ती है तो मैं क्यों खुश नहीं होऊंगा? मैंने सुना की पार्टी के अध्यक्ष ने यह फैसला लिया लेकिन उन्होंने मुझे इस बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया है। मैं चाहता हूं कि मेरी पार्टी आगे बढ़े। अगर मेरी पार्टी का विकास होता है तो हम देश के लिए काम करने में सक्षम होंगे।

हम प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करते हैं और NDA के साथ काम करके देश के लिए काम करना चाहते हैं...अगर काकोली दी (घोष दस्तीदार) हमसे बात करती हैं तो हम जरूर दिल्ली जाएंगे। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारी जल्द ही TMC के 20 सांसदों और NCPI के साथ बात होगी और हम एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Articles you may like: