🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'परिवर्तन अच्छा लग रहा है तो?' जनता से PM मोदी का सवाल, समझाया 'पश्चिम बंग दिवस' का महत्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। इसके बाद जो-जो वादे किए गए थे, उसके आधार पर ही काम किया जा रहा है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 20, 2026 20:12 IST

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार आयोजित 'पश्चिम बंग दिवस' (20 जून) के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) खुद तारकेश्वर में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार 'पश्चिम बंग दिवस' के इतिहास के बारे में चर्चा की।

इसके साथ ही उन्होंने पूर्व की सत्ताधारी पार्टी और बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद कौन-कौन से काम हो रहे हैं, इनका ब्यौरा भी दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। इसके बाद जो-जो वादे किए गए थे, उसके आधार पर ही काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिंगड़ीघाटा क्रॉसिंग पर मेट्रो का काम पूरा किया जा चुका है। हावड़ा और पूर्व मिदनापुर में रेल व रोड का काम चल रहा है।

उन्होंने दावा किया कि राज्य में कानून का शासन लागू हो चुका है। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने उपस्थित जनता से सवाल, 'परिवर्तन अच्छा लग रहा है तो?' राज्य में सत्ता में आने से पहले भाजपा ने जो वादें किए थे, उनके बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने आयुष्मान भारत योजना, सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा का उदाहरण किया। इसके साथ ही उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए कहा, 'अब कटमनी खत्म, काम शुरू हो गया है।'

Read Also | तारकेश्वर में 'पश्चिम बंगाल दिवस' कार्यक्रम आयोजित करने का क्या है कारण? मंच पर सज रहे थाईलैंड, ऊटी के फूल!

इस बार का 'पश्चिम बंग दिवस' बहुत खास है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार का 'पश्चिम बंग दिवस' बहुत खास है। पर क्यों? इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद बंगाल के लिए जो सपने देखे गए थे, योजनाएं बनायी गयी थी, इतने दिनों में पहली बार वे सपने सच हो रहे हैं। ब्रिटिश शासनकाल के समय बंगाल के आत्मबलिदान की बातों को दोहराते हुए उन्होंने कोलकाता में हुई हिंसा, नोआखाली में हुई हिंसा का उल्लेख किया।

पीएम मोदी ने कहा कि मातृभूमि के टुकड़े होते देखने के बावजूद अपने सम्मान और परिचय को बंगाल के लोगों को नष्ट नहीं होने दिया। पश्चिम बंगाल में तैयार हजारों से चल आ रही संस्कृति अभी भी जारी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बार-बार 'पश्चिम बंग दिवस' की आवश्यकता को समझाने की जरूरत है।

कांग्रेस, वाम और तृणमूल पर तीखा वार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पश्चिम बंग दिवस' कार्यक्रम के मंच से ही कांग्रेस, वाम और तृणमूल पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस सोच के साथ पश्चिम बंगाल को बचाया गया था, स्वतंत्रता के बाद उसी सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत थी। लेकिन 'पश्चिम बंग दिवस' और इसके इतिहास को भुला देने की कोशिशें की गयी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बंगाल में दशकों से वामपंथ और तृणमूल ने जो गड्ढ़ा खोदा है, उसे ठीक करने के लिए ही डबल इंजन की सरकार सुपर स्पीड के साथ काम शुरू कर चुकी है। रेल, रोड, कृषि, मत्स्य पालन से जुड़े परियोजनाओं को लाया जा रहा है।

इस खास कार्यक्रम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई परियोजनाओं की शुरुआत की। प्रधानमंत्री ने बताया कि 20 जून से राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू कर दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि पुरुलिया, दार्जिलिंग, अलीपुरदुआर और झाड़ग्राम जिलों को कृषि विकास के लिए केंद्र सरकार की विशेष परियोजना में शामिल किया गया है। इन जिलों में फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

किसानों से हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री का अनुरोध...

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को बेहतर गुणवत्ता वाली कृषि भूमि सौंपनी होगी। उन्होंने बताया कि पूरे देश में 'खेत बचाओ अभियान' चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मिट्टी की गुणवत्ता को संरक्षित करने, रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने किसानों से हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि खेती की जमीन की उर्वरता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए रासायनिक खादों का उपयोग कम करें और जैविक एवं प्राकृतिक खेती के तरीकों को अपनाएं।

मिशन पूर्वोदय

पीएम मोदी ने कहा कि 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को पाने के लिए पूर्वी भारत का विकास बेहद आवश्यक है। इसी उद्देश्य से मिशन पूर्वोदय चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकास और प्रगति के लिए शांति, सौहार्द और सामाजिक स्थिरता जरूरी हैं। सामाजिक स्थिरता को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री ने सभी को साथ लेकर चलने और समाज में एकता बनाए रखने का संदेश दिया।

Articles you may like: