महाराष्ट्र के नागपुर के एक छात्र की NEET UG का परीक्षा केंद्र अबू धाबी होने होने की बात सामने आने के बाद से ही काफी विवाद शुरू हो गया था। प्रश्न पत्र लीक होने की वजह से पहले से ही आलोचना झेल रहे परीक्षा आयोजन करने वाली एजेंसी यानी Nation Testing Agency (NTA) को एक बार फिर से सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया गया था।
आखिरकार इस मामले में NTA ने जवाब दिया और बताया कि यह कोई 'तकनीकी गड़बड़ी नहीं' थी। फिर कैसे नागपुर के परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र अबू धाबी दे दिया गया था? इस बारे में भी NTA ने स्पष्ट जानकारी दी।
वेब-एक्टिविटी रिकॉर्ड्स से हुआ खुलासा
नागपुर के परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र अबू धाबी कैसे दे दिया गया था, इसकी पड़ताल करते हुए वास्तविक कारणों का खुला NTA की वेब-एक्टिविटी रिकॉर्ड्स से हुआ। NTA ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि परीक्षा केंद्र में बदलाव किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से नहीं बल्कि परीक्षार्थी के रजिस्टर्ड लॉगिन क्रेडेंशियल्स से माध्यम से ही किया गया है।
हालांकि इसके बावजूद छात्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए परीक्षा से ठीक 2 दिन पहले अनौपचारिक अनुरोध के आधार पर छात्र को नागपुर में ही नया परीक्षा केंद्र अलॉट कर दिया है।
कैसे हुआ यह बदलाव?
NTA का दावा है कि उनकी वेब-एक्टिविटी रिकॉर्ड्स की जांच में यह पता चला कि 21 जून को NEET UG की पुनर्परीक्षा की तारीख तय होने के बाद सिटी करेक्शन विंडो को खोल कर रखा गया था।
उसी समय छात्र के रजिस्टर्ड लॉग-इन आईडी और पासवर्ड के जरिए वेबसाइट पर लॉग इन किया गया और परीक्षा केंद्र को बदलकर अबू धाबी कर दिया गया। दावा किया गया है कि रिकॉर्ड्स में लगातार एक ही सिंगल-यूजर एक्सेस पैटर्न देखने को मिला।
अपने रिकॉर्ड्स के हवाले से NTA ने दावा किया कि छात्र के क्रेडेनशियल्स का उपयोग कर न सिर्फ एक बार परीक्षा केंद्र बदलकर अबू धाबी किया गया बल्कि इसका दो बार Preview भी किया गया। यानी सेंटर बदलते समय कुल 3 एक्टिविटी रिकॉर्ड्स में दर्ज हुई।
Reference the issue with regard to allotment of a centre in Abu Dhabi to a candidate in Nagpur, NTA would like to state the following:
— National Testing Agency (@NTA_Exams) June 20, 2026
Following the rescheduling of NEET (UG) 2026 to 21 June, the National Testing Agency reopened the examination-city correction window to assist
अनुरोध मिलते ही बदला गया सेंटर
NTA का कहना है कि उन्हें 19 जून की शाम को छात्र के परीक्षा केंद्र को बदलने का अनौपचारिक अनुरोध मिला। छात्र के भविष्य को ध्यान में रखते हुए NTA तुरंत हरकत में आयी और छात्र के पिता से संपर्क किया गया ताकि परीक्षा केंद्र को बदलने की सारी औपचारिकताओं को पूरा किया जा सकें।
इसके बाद छात्र के परीक्षा केंद्र को बदलकर नागपुर कर दिया गया। NTA का दावा है कि परीक्षा की दूसरी तारीख घोषित होने के बाद जब करेक्शन विंडो खुला तो लगभग 3.2 लाख परीक्षार्थियों ने इसका लाभ उठाया। उनमें से लगभग 99.5% परीक्षार्थियों को उनके पहली पसंद के शहर में ही परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।
नà¤à¤—पà¥à¤ कठà¤à¤• à¤à¤à¥à¤à¤ à¤à¤• मà¤à¥à¤¨à¥‡ à¤à¥‡ NEET re-exam कॠतैयà¤à¤à¥ कठà¤à¤à¤ थà¤à¥¤
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 20, 2026
कल पà¤à¥à¤•à¥à¤·à¤ à¤à¥‡ ठà¥à¤• à¤à¤• à¤à¤¿à¤¨ पà¤à¤²à¥‡ उà¤à¤¨à¥‡ admit card à¤à¤à¤‰à¤¨à¤²à¥‹à¤ कियà¤à¥¤ उà¤à¤•ठà¤à¥‡à¤‚टठनिकलठ- अà¤à¥‚ धà¤à¤à¥à¥¤
न पà¤à¤à¤ªà¥‹à¤à¥à¤Ÿ, न पà¤à¤¿à¤µà¤à¤ के पà¤à¤ विà¤à¥‡à¤¶ à¤à¥‡à¤à¤¨à¥‡ के पैà¤à¥‡, न अठकोई वक़à¥à¤¤ à¤à¤à¤ à¤à¥ˆà¥¤ वो à¤à¤à¤¤à¤à¤ à¤à¥‹à¤¤à¤ à¤à¤à¤, औठपà¤à¥à¤•à¥à¤·à¤ à¤à¥‡à¤¨à¥‡ à¤à¥‡ à¤à¥ मनठकठà¤à¤à¤ https://t.co/TJOHUBnFDB
बता दें, नागपुर के एक छात्र ने जब NEET UG की पुनर्परीक्षा का अपना एडमीट कार्ड डाउनलोड किया तो उसमें परीक्षाकेंद्र अबू धाबी (UAE) का एक भारतीय स्कूल दर्ज था। इसके बाद उक्त छात्र के पिता ने दावा किया कि उनके बेटे के पास पासपोर्ट तक नहीं है।
एडमीट कार्ड को देखकर वह सदमे में चला गया है। इंटरनेट पर इस एडमीट कार्ड की फोटो तेजी से वायरल हुई। इस मामले में लोकसभा सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सरकार पर तीखा हमला बोला था।