🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सुरुची संघ को खाली करनी पड़ेगी जमीन, LIC ने भेजा कानूनी नोटिस

LICI का दावा है कि सुरुची संघ की जमीन उनकी है।

By Abhirup Dutta, Moumita Bhattacharya

Jun 20, 2026 21:41 IST

दक्षिण कोलकाता के लोकप्रिय क्लब सुरुची संघ को भारतीय जीवन बीमा निगम (LICI) ने कानूनी नोटिस भेजा है। नोटिस में क्लब से कहा गया है कि 18 जुलाई तक जमीन को खाली कर देना होगा। LICI का दावा है कि सुरुची संघ की जमीन उनकी है।

क्लब ने उसे जबरदस्ती दखल किया हुआ है। LICI ने दावा किया है कि क्लब उनकी 21 कठ्ठा में जमीन पर जबरदस्ती अपना दखल करके दुर्गापूजा करती है।

गौरतलब है कि राज्य के पूर्व मंत्री अरुप विश्वास और उनके भाई स्वरूप विश्वास की दुर्गा पूजा के तौर पर सुरुची संघ की दुर्गा पूजा जानी जाती है। यह कोलकाता के कई अतिलोकप्रिय दुर्गा पूजा कमेटियों में से एक है। इसके मैदान पर ही अपना अधिकार बताते हुए अब LICI ने कानूनी नोटिस भेजा है।

Read Also | कल सुबह 4 बजे से उपलब्ध रहेगी कोलकाता मेट्रो की सेवाएं, यहां जानिए पूरा शेड्यूल

इस वजह से अब सवाल उठ रहा है कि इस साल क्लब कहां दुर्गा पूजा करेगी? 16 जुलाई को रथयात्रा है। उसी दिन से सभी क्लब खुंटी पूजा के साथ दुर्गा पूजा की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जाते हैं। अगर क्लब को जमीन लौटानी ही पड़ी तो दुर्गा पूजा कैसे होगी?

LICI की कानूनी नोटिस में कहा गया है कि 21 कट्ठा भूमि पर जबरदस्ती अपना अधिकार जमाकर क्लब बैठा हुआ है। दावा किया गया है कि प्लॉट नंबर 498, 499, 500 और 510 पर जमीन पर जबरदस्ती अपना अधिकार जमाकर गैरकानूनी तरीके से क्लब बनाया गया है।

Articles you may like: