🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शरवरी वाघ और कार्तिक आर्यन की बन सकती है नई जोड़ी? लव रंजन की अगली फिल्म पर बड़ी चर्चा

लव रंजन की अगली फिल्म में शरवरी वाघ के अपोजिट बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जा सकता है।

By Moumita Bhattacharya

Jun 16, 2026 17:07 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) के सितारे इन दिनों काफी बुलंदी पर है। फिल्म 'मुंज्या' से चर्चाओं में आयी शरवरी की अगली फिल्म 'अल्फा' अगले महीने रिलीज होने वाली है। फिल्म में शरवरी आलिया भट्ट के साथ नजर आने वाली है।

खास बात यह है कि यह फिल्म YRF की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। अब शरवरी की अगली फिल्म को लेकर चर्चाएं हो गयी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शरवरी अपनी अगली फिल्म में एक रोमांटिक किरदार निभा सकती हैं। दावा किया जा रहा है कि डायरेक्टर लव रंजन ने उन्हें अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लव रंजन की अगली फिल्म में शरवरी वाघ के अपोजिट बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो कार्तिक आर्यन को कास्ट किया जा सकता है।

दैनिक जागरण की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लव रंजन की अगली फिल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होने वाली है। इस फिल्म के लिए शरवरी वाघ से संपर्क किया गया है और शरवरी ने भी फिल्म के लिए दिलचस्पी भी दिखायी है।

Read Also | क्या आदित्य धर की अगली फिल्म में प्रभास और रणवीर सिंह आएंगे साथ-साथ? जानें यहां

दिसंबर से जा सकती है फ्लोर पर

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लव रंजन की अगली फिल्म के स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है। स्क्रिप्ट लिखने का काम एक बार पूरा हो जाने के बाद उसे कार्तिक आर्यन और शरवरी वाघ को सुनायी जाएगी। इसके बाद ही शरवरी अपना अंतिम फैसला लेंगी।

अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह फिल्म इस साल दिसंबर तक शूटिंग फ्लोर पर जा सकता है। दर्शकों को फिल्म में कार्तिक और शरवरी की जोड़ी पहली बार नजर आने वाली है।

Image : X

'अल्फा' में निभा रही हैं अहम किरदार

वर्कफ्रंट की बात करें तो शरवरी की अगली फिल्म 'अल्फा' होगी जो अगले 3 जुलाई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शरवरी वाघ एक भारतीय स्पाई एजेंट का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में शरवरी के साथ आलिया भट्ट, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे स्टार्स मौजूद हैं।

हालांकि यह एक फिमेल लीड स्पाई फिल्म है जिसमें मुख्य किरदारों में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ही नजर आने वाली है। इसके साथ ही शरवरी फिल्म 'मुंज्या 2' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में भी नजर आने वाली हैं।

Articles you may like: