कुणाल घोष पर अंडे से हमला करने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों को मंगलवार (16 जून) की सुबह गिरफ्तार किया गया। सोमवार (15 जून) की शाम को ममता बनर्जी के घर से बैठकर कर बाहर निकलते समय बेलियाघाटा के विधायक कुणाल घोष को निशाना बनाकर अंडे से हमला किया गया था। इस मामले में उन्होंने सोमवार की रात को ही कालीघाट थाना में मामला दायर किया था।
मंगलवार (16 जून) को कालीघाट थाना की पुलिस ने कुणाल घोष पर अंडे से हमला करने के आरोप में दो अभियुक्तों, चंदन और रवि को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अंडे से हमला करने के बाद चंदन ने मीडिया के सामने बयान भी दिया था। चंदन का दावा था कि कुणाल घोष ने काफी लोगों पर अत्याचार किया है। इसलिए उनपर अंडे से हमला किया गया।
Read Also | कालीघाट में टीएमसी नेता कुणाल घोष पर अंडे से हमला, ममता बनर्जी के आवास के बाहर हुई घटना
इस घटना के विरोध में सोशल मीडिया पर कुणाल घोष ने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि जिसने अंडे से हमला किया वह ममता बनर्जी के घर पर सीआईडी छापेमारी के समय पुलिस का गवाह था।
कुणाल घोष का दावा है कि सीज़र लिस्ट (सीज होने वाली वस्तुओं की सूची) में भी इस व्यक्ति का ही हस्ताक्षर था। सोमवार (15 जून) को इस घटना का विरोध जताते हुए कुणाल घोष ने कहा था कि जब भाजपा के नेता-कार्यकर्ताओं के घर पर हमला हुआ था, तब भी उन्होंने इसका विरोध किया था। उनका दावा है कि अंडे से हमले की वजह से वह बिल्कुल भी नहीं डरे हैं।
अग्निमित्रा पॉल ने कहा था - बंगाल में अब है 'डिमोक्रेसी'
गौरतलब है कि तृणमूल नेताओं पर लगातार अंडे से हो रहे हमलों को राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने 'डिमोक्रेसी' करार दिया था। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि भारत में गणतंत्र है। बंगाल में भी अब 'डिमोक्रेसी' है : डीम यानी अंडा। दुकान में जाने पर आपको अब दो तरह के अंडे मिल रहे हैं।
दुकानदार पूछते हैं कि आपको खाना है या आपको मारना है। मारने वाले अंडे की कीमत भी ज्यादा है। बंगाल में अब अंडा का ही कल्चर आ गया है और इसके लिए जिम्मेदार ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी हैं।
#WATCH | Asansol, West Bengal: Minister Agnimitra Paul says, "... India is a democracy, and people protest in different ways. In Bengal, the culture of throwing eggs has begun, thanks to Mamata Banerjee and Abhishek Banerjee's behaviour towards the people. It is a protest against pic.twitter.com/EDyLR7nY5y
— ANI (@ANI) June 14, 2026
अभिषेक बनर्जी के 'डीजे बजाने' वाले बयान पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा था कि गाड़ी के बोनेट पर खड़े होकर, पॉकेट में हाथ डालकर उन्होंने (अभिषेक बनर्जी) कहा था कि 4 तारीख के बाद डीजे बजाएंगे। अब डीजे बज रहा है...अंडा से। यह भी एक प्रकार का लोकतंत्र है।
15 सालों तक जो अत्याचार हुआ है, यह आम जनता का विरोध है। आसनसोल में भी अब डिमोक्रेसी शुरू होने वाला है क्योंकि आसनसोल में भी अंडे की दुकान है और वहां अत्याचार करने वाले लोग भी मौजूद हैं। डिमोक्रेसी और डेमेक्रेसी (लोकतंत्र) सब एक साथ ही शुरू होगा।