शिक्षक संगठन नेता मोइदूल इस्लाम को मंगलवार (16 जून) को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह तृणमूल शिक्षक संगठन के नेता हैं। साल 2022 के एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इलाके में मोइदूल इस्लाम को अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है।
आत्महत्या के एक मामले में उकसाने के आरोप में मोइदूल को गिरफ्तार किया गया है। 16 जून को ही उन्हें डायमंड हार्बर की अदालत में पेश किया जाएगा।
क्या है आरोप?
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले के बोलसिद्धी कालीनगर ग्राम पंचायत के उपप्रधान देवव्रत भट्टाचार्य है। वर्ष 2022 में उनकी अस्वाभाविक मौत का मामला सामने आया था। इस मामले में ही मोइदूल इस्लाम को गिरफ्तार किया गया है।
Read Also | ED की लंबी पूछताछ के बाद अभिषेक का बयान-'दबाव के बावजूद नहीं झुकेंगे'
बताया जाता है कि देवव्रत की मौत के बाद उनके घर से एक कागज का टुकड़ा बरामद किया गया था। पुलिस सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि उस कागज पर मोइदूल का नाम लिखा हुआ था। इसके आधार पर ही पुलिस ने मोइदूल को गिरफ्तार किया है।
बता दें, मोइदूल इस्लाम डायमंड हार्बर के गुरुदास नगर का निवासी था। वर्ष 2021 के SSK शिक्षक आंदोलन का मुख्य चेहरा मोइदूल इस्लाम ही था। उस समय वह शिक्षक ऐक मुक्त मंच के राज्य सचिव थे। यह आंदोलन अगस्त में हुआ था। उसी साल नवंबर में वह तृणमूल में शामिल हो गए थे।
तत्कालीन सरकार के खिलाफ हुए आंदोलन का चेहरा जब उसी पार्टी के शिक्षक संगठन का नेता बन गया तब लोगों को बहुत आश्चर्य भी हुआ था।
तृणमूल में शामिल होने के बाद मोइदूल इस्लाम ने दावा किया था कि लड़ाई हर समय ही किया जा सकता है लेकिन एक लोकतांत्रिक पद्धति का होना जरूरी है। लड़ाई के साथ-साथ बातचीत होना भी बहुत जरूरी है।
बताया जाता है कि इसके बाद ही तृणमूल शिक्षक संगठन में मोइदूल इस्लाम का पद काफी बढ़ गया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 16 जून को हटूगंज से मोइदूल इस्लाम को पुलिस ने पहले हिरासत में लिया और बाद में उन्हें गिरफ्तार किया।