अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर इस साल कोलकाता में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। संभावना जतायी जा रही है कि इस साल योग दिवस (21 जून) के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता आ सकते हैं। रविवार (21 जून) को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम रेड रोड पर आयोजित किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ ही बड़ी संख्या में आम जनता के शामिल होने की भी संभावना है।
इस वजह से रेड रोड पर ट्रैफिक नियंत्रित करने का फैसला लिया गया है। इस बारे में कोलकाता ट्रैफिक पुलिस की ओर से विज्ञप्ति जारी कर विस्तार से जानकारी दी गयी है।
रेड रोड पर किया जाएगा ट्रैफिक नियंत्रित
- शनिवार (20 जून) की रात को 2 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक एजेसी बोस रोड, मौलाली मोड़, सेंट जॉर्जेस गेट रोड की ओर से दक्षिण दिशा की ओर जाने वाले सभी वाहनों को नियंत्रित किया जाएगा। इन रास्तों से होकर मालवाही गाड़ियों की आवाजाही तब तक बंद रहेगी जब तक योग दिवस कार्यक्रम समाप्त नहीं हो जाता है।
- स्ट्रैंड रोड से राजा वुडमूंट स्ट्रीट जाने वाले रास्ते, सेंट्रल एवीन्यू से दक्षिण दिशा की ओर जीसी एविन्यू जाने वाले रास्ते पर भी यह पाबंदी लागू रहेगी।
- इस समय के दौरान जवाहर लाल नेहरू के दोनों लेन पर मालवाही वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
- 14 जून की रात को 10 बजे से 21 जून तक रेड रोड पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
- 21 जून को मेयो रोड से होकर किसी भी वाहन को आवाजाही करने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि जिन गाड़ियों पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का स्टिकर लगा होगा, ऐसी गाड़ियां मेयो रोड से होकर आ-जा सकेंगी।
Traffic Notification in connection with the observance of 12th International Day of Yoga on Red Road on 21.06.2026. pic.twitter.com/PCZOiI5JEn
— Kolkata Traffic Police (@KPTrafficDept) June 15, 2026
21 जून को कार्यक्रम समाप्त होने तक निम्न रास्तों पर ट्रैफिक नियंत्रित किया जाएगा -
अस्पताल रोड पूर्व और पश्चिम
अस्पताल रोड
लवर्स लेन
खिदिरपुर रोड (घोड़ा पास से जे और एन आईलैंड तक)
आर आर एवीन्यू (वाई रोड ट्राम ट्रैक से गवर्नमेंट प्लेस वेस्ट तक)
गोष्ठो पाल सरणी (किंग्स वे)
क्विंस वे
पलासी गेट रोड
डफरीन रोड
आउट्राम रोड
एस्प्लेनेड रैम्प
आर आर एवीन्यू से एस्प्लेनेड रो ईस्ट पार कर दक्षिण की ओर जाने वाला रास्ता
डायवर्जन रूट -
- उत्तर की ओर जाने वाली गाड़ियों को डफरीन रोड-मेयो रोड होकर घुमा दिया जाएगा।
- डलहौजी या हावड़ा की ओर जाने वाली बसों को बेलवेद्रे रोड, एजेसी बोस रोड क्रॉसिंग, टर्फ व्यू-एजेसी रैम्प- सेंट जॉर्जेस गेट-स्ट्रैंड रोड से होकर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- दक्षिण की ओर जाने वाली गाड़ियों को रेड रोड के बजाए मेयो रोड क्रॉसिंग होकर डफरीन रोड होकर घुमा दिया जाएगा।