🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जीवन में सफलता की चाभी छिपी है आपके हस्ताक्षर में, जानिए कैसा हस्ताक्षर लाएगा जीवन में खुशहाली!

लोगों का मानना है कि किसी व्यक्ति का हस्ताक्षर उसके आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा, मानसिक शक्ति और व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को दर्शा सकता है।

By Moumita Bhattacharya, Sayam Krishna Dev

Jun 15, 2026 18:20 IST

आपने अक्सर सुना होगा कि ज्योतिषी की सलाह पर कई बार लोग अपने हस्ताक्षर में कहीं बिन्दू जोड़ते हैं तो कहीं किसी लकीर को लंबा कर देते हैं। ऐसे करने से उनकी किस्मत के सितारे चमक उठेंगे। पर क्या वास्तव में आपके हस्ताक्षर का आपकी किस्मत के साथ कोई कनेक्शन होता है?

लोगों का मानना है कि किसी व्यक्ति का हस्ताक्षर उसके आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा, मानसिक शक्ति और व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को दर्शा सकता है।

कहा जाता है कि हस्ताक्षर की शैली व्यक्ति के सोचने के तरीके और उसके जीवन दृष्टिकोण के बारे में संकेत दे सकती है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर किसी को जीवन में प्रगति करनी है तो उसका हस्ताक्षर कैसा होना चाहिए?

हमेशा ऊपर की ओर ऊठा हुआ हो

हस्ताक्षर की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक उसकी दिशा मानी जाती है। माना जाता है कि हस्ताक्षर कभी नीचे की ओर झुकता हुआ नहीं होना चाहिए बल्कि ऊपर की ओर उठता हुआ होना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार ऊपर की ओर बढ़ता हुआ हस्ताक्षर जीवन में उन्नति, प्रगति और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसी ऊपर की ओर जाती रेखा को आशावाद, आत्मविश्वास और उच्च महत्वाकांक्षाओं का प्रतिबिंब भी माना जाता है।

प्रवाह भी ऊपर की ओर

केवल हस्ताक्षर का अंतिम भाग ही नहीं बल्कि पूरे हस्ताक्षर का प्रवाह (फ्लो) भी ऊपर की ओर होना चाहिए। माना जाता है कि हस्ताक्षर में यह निरंतर ऊपर की ओर वाला प्रवाह व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक गति, प्रगति और आगे बढ़ने की मानसिकता का प्रतीक होती है। मान्यताओं के अनुसार इस प्रकार का प्रवाह व्यक्ति को सकारात्मक सोच बनाए रखने और अपने लक्ष्यों की ओर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित करता है।

अनावश्यक अंतराल से बचे

हस्ताक्षर में अनावश्यक खाली जगह, अलगाव या प्रवाह के बीच खाली जगह नहीं होनी चाहिए। माना जाता है कि एक सहज, स्पष्ट और निरंतर हस्ताक्षर विचारों की स्पष्टता, एकाग्रता तथा निर्णय लेने में स्थिरता का प्रतीक होता है।

हस्ताक्षर के नीचे सपोर्ट लाइन जरूर दें

हस्ताक्षर के नीचे एक ऊपर की ओर जाती हुई सपोर्ट लाइन देना अच्छा माना जाता है। हस्ताक्षर से जुड़ी मान्यताओं के अनुसार यह रेखा आत्मविश्वास, स्थिरता और मानसिक शक्ति की प्रतीक मानी जाती है। साथ ही यह सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में भी सहायक मानी जाती है।

Articles you may like: