🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तर बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं शुभेंदु अधिकारी

कार्शियांग के गोथेल्स मेमोरियल स्कूल में आयोजित हो रहे जनकल्याण शिविर में शुभेंदु अधिकारी शामिल होने वाले हैं।

By Ayantika Saha, Moumita Bhattacharya

Jun 16, 2026 11:25 IST

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तर बंगाल के दौरे पर जा रहे हैं शुभेंदु अधिकारी। कार्शियांग के गोथेल्स मेमोरियल स्कूल में आयोजित हो रहे जनकल्याण शिविर में वह शामिल होने वाले हैं। शिविर से ही विभिन्न प्रकार के सरकारी परियोजनाओं को लाभार्थियों को वह सौंपने वाले हैं।

इसके बाद दोपहर के समय एक राजनैतिक कार्यक्रम में वह शामिल हो सकते हैं। उनके सरकारी कार्यक्रम में दार्जिलिंग जिले के प्रशासनिक अधिकारी के मौजूद होने की संभावना है।

संभावना जतायी जा रही है कि दार्जिलिंग, कार्शियांग, कालिम्पोंग के तीन भाजपा विधायक भी उनके कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उनके इस दौरे में सिलीगुड़ी के विधायक व राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष शामिल नहीं होंगे।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 18 जून को विधानसभा अधिवेशन शुरू होने वाला है। विधानसभा के परिषदीय मंत्री होने की वजह से सत्र के शुरू होने से पहले तैयारी करने के साथ ही कई बैठकों में भी उन्हें हिस्सा लेना पड़ेगा। इसलिए वह आज (16 जून) को कोलकाता आने वाले हैं।

Read Also | 7 दिसंबर तक कोलकाता नगर निगम का चुनाव, KMC की बैठक में शुभेंदु अधिकारी ने दिया संकेत

प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुबह बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वह सड़क मार्ग या वायु सेना के विशेष विमान से कार्शियांग पहुंच सकते हैं। इस बारे में दार्जिलिंग के एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि अगर मौसम बिगड़ता है तो वायु पथ से मुख्यमंत्री का कार्शियांग आना मुश्किल हो सकता है। इसलिए प्रशासन की ओर से दोनों (सड़क मार्ग और वायु मार्ग) तरह की व्यवस्थाएं ही की गयी है।

हालांकि मुख्यमंत्री आज उत्तर बंगाल में नहीं रुकेंगे। बताया जाता है कि पूरे दिन की व्यस्तता के बाद शाम को वह कोलकाता वापस लौट सकते हैं। लगभग एक सप्ताह पहले अपने घर पर गिर जाने की वजह से सीपीएम के वरिष्ठ नेता अशोक भट्टाचार्य के सिर पर गहरी चोट लगी है।

वह पिछले 6 दिनों से नर्सिंग होम में भर्ती थे। रविवार (14 जून) को वह घर वापस लौटे हैं। जब वह अस्पताल में इलाजरत थे, तब शंकर घोष ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से उनकी बात करवायी थी। इसलिए संभावना है कि उत्तर बंगाल के दौरे पर आने पर मुख्यमंत्री उनसे मिलने उनके घर पर जा सकते हैं। हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई है।

Articles you may like: