'डीजे बजाने' वाले बयान को लेकर दर्ज मामले में अभिषेक बनर्जी एक बार फिर से आज (16 जून)भवानी भवन में हाजिर हुए हैं। भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ बागुइआटी थाना और विधाननगर साइबर क्राइम थाना में मामला दायर किया गया था।
उसी मामले की जांच की जिम्मेदारी CID को सौंपी गयी है। इस संबंध में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ एक मामला सिलीगुड़ी में भी दर्ज हुआ था। इसी मामले में अभिषेक बनर्जी को आज (16 जून) को तलब किया गया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे वह भवानी भवन में पहुंचे। सूत्रों का दावा है कि निर्धारित समय से करीब 3 मिनट पहले ही वह वहां पहुंच गए थे। भवानी भवन परिसर में अपनी गाड़ी से नीचे उतरने के बाद वह अपना आईकार्ड लेकर सीधे रिसेप्शन पर पहुंच गए।
इसके बाद निर्धारित कॉपी में साइन किया और अंदर चले गए। आज भवानी भवन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी काफी कड़ी कर दी गयी थी। CID के ऑफिस में प्रवेश करने वाले गेट पर पुलिस के अलावा सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय बल को भी सौंपी गयी थी।
बता दें, पिछले लगभग 3 दिनों से अलग-अलग मामलों में अभिषेक बनर्जी भवानी भवन में हाजिर हो रहे हैं। इससे पहले रविवार (14 जून) को भी वह जांच एजेंसी के सामने हाजिर हुए थे। विधानसभा में हस्ताक्षर विवाद को लेकर दर्ज मामले में 5 घंटों से अधिक समय तक CID ने उनसे पूछताछ की थी।
#WATCH | Kolkata, West Bengal | TMC National General Secretary Abhishek Banerjee arrives at the CID Office to appear in connection with an alleged signature forgery case. pic.twitter.com/hzB3pYCwqm
— ANI (@ANI) June 16, 2026
इसके बाद सोमवार (15 जून) को CGO कॉम्प्लेक्स में वह हाजिर हुए। प्राथमिक नियुक्ति में भ्रष्टाचार के मामले में ED ने उनसे पूछताछ की। बताया जाता है कि उस दिन उनसे करीब 11 घंटों तक पूछताछ की गयी थी। अब मंगलवार यानी आज (16 जून) फिर से भवानी भवन में अभिषेक बनर्जी हाजिर हुए हैं।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान के दौरान भड़काऊ भाषण देने के आरोप में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज की गयी थी। इसी मामले की जांच में सीआईडी ने उन्हें तलब किया है।