एक नयी पार्टी के सांसद के तौर पर पहचान मिली है और संसद में बैठने के लिए अलग से कमरे की व्यवस्था की गयी है। इसके अलावा किसी भी और बात को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बारे में तो बिल्कुल भी नहीं। इसके साथ ही तृणमूल से नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय होने वाले सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने हर तरह की अफवाह पर विराम लगा दिया है।
तृणमूल के 20 बागी सांसदों के इस पार्टी में शामिल होने के बाद से ही NCPI राष्ट्रीय राजनीति में चर्चाओं में छा गया है। इसके साथ ही चर्चाएं हो रही हैं कि भाजपा के बाद NDA का सबसे अधिक सांसद वाला सहयोगी होने की वजह से NCPI के सांसद नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का हिस्सा बन सकते हैं।
अनुभव के आधार पर इस मामले में सुदीप बंद्योपाध्याय को ही आगे रखा गया था। साथ ही यह भी चर्चा हो रही है कि NCPI का नेता कौन होगा? सुदीप बंद्योपाध्याय या फिर काकोली घोष दस्तीदार। हर मामले में अनुभव के आधार पर सुदीप बंद्योपाध्याय को ही आगे रखा गया है।
सुदीप बंद्योपाध्याय का वीडियो संदेश
इन सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए सुदीप बंद्योपाध्याय ने एक वीडियो संदेश जारी किया है जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि अब तक इन सभी मामलों को लेकर कोई बातचीत ही नहीं हुई है। सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि पहले फैसला लिया गया कि हम एक और पार्टी में विलय कर रहे हैं।
इसके बाद स्पीकर के कमरे में ही बात हुई कि हमें बैठने के लिए अलग कमरा दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी स्तर पर कोई भी बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने आगे कहा कि मंत्री बनने, पार्टी का नेता बनने इत्यादि मामलों में जो लोग स्पेकुलेशन कर रहे हैं, मेरा उन सभी लोगों से अनुरोध है कि इसे बंद कर दें। मैं इस सभी को अस्वीकार कर दिया है।
Hatukutu pisima,jhutu chhara bolena, naru pakiye mathar chule loker mone beesh dhale! Bhabe keu bojhena ? https://t.co/qf6YjW5q3L
— Dr. KakoliGDastidar (@kakoligdastidar) June 15, 2026
सुदीप बंद्योपाध्याय का आरोप है कि जानबुझकर इस प्रकार की अफवाहें फैलायी जा रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी बीच जो एकता बनी है, उसे तोड़ने की कोशिश की जा रही है। सुदीप बंद्योपाध्याय के इस वीडियो संदेश को अपने X हैंडल से काकोली घोष दस्तीदार ने पोस्ट किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर ही कटाक्ष किया है।
गौरतलब है कि NCPI में विलय के बाद ही सुदीप बंद्योपाध्याय ने काकोली घोष दस्तीदार समेत सभी 20 सांसदों को लेकर एक अलग व्हाट्स ऐप ग्रुप 'डेवलपमेंट ऑफ बंगाल' बनाया है जिसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शिविर के सांसद सौगत राय ने कटाक्ष किया है।
उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की चेयरपर्सन ममता बनर्जी हैं। इस पार्टी का चुनाव चिन्ह घास के ऊपर जोड़ाफुल है। मतदाताओं के साथ विश्वासघात कर 20 सांसदों ने एक गुमनाम पार्टी NCPI में गैरकानूनी रूप से शामिल होकर NDA और मोदी को समर्थन देने की बात कही है। संविधान के अनुच्छेद संख्या 10 को टालने के लिए ही उन्होंने यह काम किया है।