आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। पिछले दिनों ही फिल्म को मोशन पोस्टर जारी किया गया था जिसे फैंस ने हाथों-हाथ लिया था। फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता भी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है।
हालांकि फिल्म के टाइटल से ही यह स्पष्ट है कि सनी देओल की यह फिल्म एक बार फिर से आजादी के बाद 1947 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए विभाजन के दर्द को पर्दे पर बयां करने वाली है। उस दर्द में मरहम बनकर फिर से दर्शकों का दिल जीतने सनी देओल आ रहे हैं। अब फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है।
फिल्म 'बंटवारा 1947' के टीजर की शुरुआत आमिर खान की स्पष्ट आवाज के साथ होती है जिसमें वह देश के बटवारे की कहानी को सुना रहे हैं। फिल्म की कहानी सनी देओल के मजबूत किरदार और उनकी दमदार डायलॉग डिलिवरी के साथ आगे बढ़ती है। फिल्म के केंद्र में एक ऐसा हीरो है जिसने नफरत और डर के माहौल में हिम्मत को चुना।
Read Also | सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का मोशन पोस्टर जारी, जानिए कब होगी रिलीज?
क्या है फिल्म 'बंटवारा 1947' के टीजर में?
फिल्म के टीजर की शुरुआत ही एक वॉयस ओवर के साथ होती है जिसमें 200 सालों की गुलामी से आजादी के वक्त देश के माहौल को बताया गया। हिंदुस्तान संघर्षों और कई कुर्बानियों के बाद आजाद हुआ लेकिन मुल्क का बंटवारा हो गया। मजहब के नाम पर इंसानियत की हत्या की जाने लगी। हर तरफ आग, खून और गाजर-मूली की तरह काटे जा रहे निर्दोष आम इंसानों के बीच एक हीरो के उभरने की कहानी सुनाता है।
In a world torn apart, their story was a testament to courage.
” Aamir Khan Productions (@AKPPL_Official) June 17, 2026
Meet the people who lived through it all ÂÂ
Batwara 1947, in theatres from 14th August. pic.twitter.com/4UigCvLJ3K
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार सनी देओल फिल्म 'बंटवारा 1947' में सिकंदर मिर्जा का किरदार निभा रहे हैं। वही उनके अपॉजिट नेगेटिव किरदार में अभिमन्यु सिंह हैं जो याकुब खान के किरदार में है। टीजर में एक जगह पर जब याकुब खान सिकंदर से पूछता है कि पंगा लेना है? तब सिकंदर यानी सनी देओल अपने पुराने अंदाज में ही कहते नजर आते हैं, 'इरादा तो नहीं है, पर ऐतराज भी नहीं है।'
बता दें, फिल्म 'बंटवारा 1947' में सनी देओल और अभिमन्यु सिंह के अलावा प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल आदि प्रमुख किरदारों में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
खास बात यह है कि यह वहीं दिन है जब भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है जो लगभग 3 दशक बाद सनी देओल के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने बनाया है और गाने जावेद अख्तर के हैं।